श्रीलंका-ईरान का व्यापार समझौता भारत को करेगा प्रभावित

561
14 Jan 2022
2 min read

News Synopsis

श्रीलंका-ईरान Sri Lanka-Iran ने वस्तु विनिमय के तहत व्यापार समझौता किया है। इससे भारत पर भी प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि पहले से ही ईरान-भारत Iran-India के बीच चाय निर्यात भुगतान की समस्याओं के कारण 2019 महामारी से पूर्व की तुलना में आधा रह गया है, इस समझौते से भारत को एक और झटका लग सकता है। क्योंकि श्रीलंका ने ईरान के साथ अपने पहले के ऋणों का भुगतान करने के लिए एक वस्तु विनिमय व्यापार समझौता किया है। श्रीलंका अपने तेल खरीद देय debts राशि का भुगतान करने के लिए ईरान को चाय या होल लीफ टी whole leaf teas भेजेगा। ईरान चाय केवल अपने घरेलू उपभोग domestic consumption के लिए खरीदता है और भारत पश्चिम एशियाई राष्ट्र के लिए चाय के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं biggest suppliers में से एक रहा है। 2019 में, भारत ने ईरान को लगभग 53 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया था। ईरान को चाय का निर्यात 2020 में घटकर 29 मिलियन किलोग्राम हो गया और 2021 के पहले दस महीनों में भुगतान संकट के कारण गिरकर 21 मिलियन किलोग्राम रह गया है।

Podcast

TWN In-Focus