जल्द ही खत्म हो जाएंगी पृथ्वी से ये जगहें

612
26 Sep 2021
4 min read

News Synopsis

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी में बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं, धीरे-धीरे पृथ्वी से बहुत सारी चीज़ें गायब हो रही हैं। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, जीव-जंतु और साथ-साथ कुछ जगहें भी ऐसी हैं जो गायब रही हैं। जैसे ग्रेट बैरियर रीफ जो ऑस्ट्रेलिया में है और यह दुनिया की सबसे बड़ी कोरल रीफ है। 25-30 वर्षों से ग्लोबल वार्मिंग और कोरल ब्लीचिंग के कारण ये ग्रेट बैरियर रीफ लगभग 2030 तक खत्म हो जायेगी। 

दूसरे नंबर पर है मेडागास्कर आइलैंड जो कि दक्षिण अफ्रीका में है। ये इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। यहां पर जीव-जंतु के साथ नींबू की भी कई प्रजातियां मिलती हैं। यहां पर सबसे बड़ी समस्या है वनों की कटाई, वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ वर्षों बाद मेडागास्कर आइलैंड भी गायब हो जाएगा।

तीसरे नंबर पर है डेड सी, जॉर्डन और इजराइल की सीमा। ये खारे पानी की झील है। इस झील में नमक के दबाव के कारण कोई डूबता नहीं है। ये जगह भी जल्द ही खत्म हो जायेगी क्योंकि इसका वॉटर लेवल कम हो रहा है।

Podcast