धीमी पड़ रही वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार

323
20 May 2022
7 min read

News Synopsis

मौजूदा वक्त में ग्लोबल स्तर Global Level पर कई देशों की अर्थव्यवस्था Economy पर संकट बना हुआ है। एक तरफ जहां रूस-यूक्रेन युद्ध Russia-Ukraine War से दुनिया World के कई देशों की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा रहा है तो, दूसरी तरफ कई देशों में महंगाई Inflation ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। ग्लोबल संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था Global Economy के आगे बढ़ने की रफ्तार  धीमी पड़ गई है। भारत पर भी इसका असर पड़ता दिखाई दे रहा है।

इसके बावजूद भारत India अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि भू-राजनीतिक हालात Geopolitical Situation, वित्तीय बाजार में अनिश्चितता और उच्च महंगाई Financial Market Uncertainty and High Inflation के कारण भारत की विकास दर 2021 के 8.8 फीसदी से घटकर इस साल 6.4 फीसदी रह सकती है। वृद्धि दर में इस कटौती के बावजूद भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है।

वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था Indian Economy की वृद्धि दर 6 फीसदी रहने का अनुमान है। इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर भी घटकर 3.1 फीसदी रह सकती है। इससे पहले जनवरी, 2022 में इसके 4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था। 

Podcast

TWN Exclusive