सैमसंग Samsung ने भारत में गैलेक्सी M55s 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। गैलेक्सी M-सीरीज़ के इस लेटेस्ट प्रोडक्ट में सुपर AMOLED+ डिस्प्ले, "बिग पिक्सल टेक्नोलॉजी" वाला कैमरा सिस्टम, लार्ज कैपेसिटी बैटरी और नया फ्यूजन डिज़ाइन है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिप द्वारा संचालित गैलेक्सी M55s 5G में कॉल के लिए "वॉयस फोकस", प्राइवेसी के लिए सैमसंग नॉक्स वॉल्ट और चार साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के लिए सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 19,999 रुपये
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 22,999 रुपये
कलर: कोरल ग्रीन, थंडर ब्लैक
सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G स्मार्टफोन 26 सितंबर से सैमसंग की ऑफिसियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और सेलेक्ट रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर कस्टमर्स सेलेक्ट बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है जिसमें फुलएचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में सैमसंग की विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी शामिल है, जो ब्राइट आउटडोर एनवायरमेंट में देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है।
क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित और 8 जीबी रैम के साथ कपल्ड, स्मार्टफोन में वॉयस फोकस जैसी विशेषताएं हैं, जो क्लियर वॉइस रिसेप्शन के लिए कॉल के दौरान एम्बिएंट नॉइज़ को समाप्त करती हैं। गैलेक्सी M55s में सैमसंग का नॉक्स वॉल्ट भी शामिल है, जो पिन और पासवर्ड जैसे सेंसिटिव डेटा को सुरक्षित रूप से संग्रहीत करता है। यह 5,000mAh की बैटरी से लैस है, और 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इमेजिंग के लिए गैलेक्सी M55s 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके कैमरा सिस्टम में नाइटोग्राफी के लिए सपोर्ट शामिल है, जो कम रोशनी में फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। इसके अतिरिक्त गैलेक्सी M55s इमेज क्लिपर, ऑब्जेक्ट इरेज़र और डुअल रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाओं का समर्थन करता है, जिससे यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।
> 6.7-इंच FHD+ (1080×2400 पिक्सल) सुपर AMOLED प्लस इनफिनिटी-O डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
> क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 (4nm) मोबाइल प्लेटफॉर्म एड्रेनो 644 GPU के साथ
> 8GB रैम, 128GB / 256GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 1TB तक एक्सपैंडेबल
> सैमसंग वन UI 6.1 के साथ Android 14
> हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो + नैनो / माइक्रोएसडी)
> 50MP रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर, OIS, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर, 2MP मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर, LED फ़्लैश के साथ
> 50MP फ्रंट कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ
> इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर
> Dimensions: 163.9 x 76.5 x 7.8mm; वजन: 180 ग्राम
> USB टाइप-सी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस
> 5G SA / NSA (N1, N3, N5, N7, N8, N20, N28, N38, N63, N40, N41, N77, N78 बैंड), डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB टाइप-सी, NFC
> 5000mAh (typical) बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ