रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीेएम मोदी के नेतृत्व को सराहा, बोले- भविष्य भारत का है

387
28 Oct 2022
min read

News Synopsis

रूस Russia के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन President Vladimir Putin ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi की एक बार फिर तारीफ की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वैश्विक स्तर Global level पर भारत की भूमिका बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में भारत में 'मेक इन इंडिया' Make in India' जैसे कई काम हुए हैं। यह काफी मायने रखता है। इसलिए भविष्य भारत का है। मास्को Moscow में आयोजित वार्षिक वल्दाई चर्चा  Annual Valdai Discussion के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एक ब्रिटिश उपनिवेश British Colonies से स्वतंत्र आधुनिक देश बनने तक भारत ने विकास के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कई काम हुए हैं। उनका 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम भी आर्थिक तौर पर मायने रखता है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह देशभक्त हैं। 'मेक इन इंडिया' का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र Largest Democracy है। पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। उन्होंने इसे कई दशकों के घनिष्ठ सहयोगी संबंधों के तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और अभी यही हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी होता रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बीच आर्थिक सहयोग  Economic Cooperation बढ़ रहा है, हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है। पीएम मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति Supply of Fertilizers बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि Indian Agriculture के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इसका वॉल्यूम (मात्रा) 7.6 गुना बढ़ाया है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है। वल्दाई चर्चा के दौरान पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति Independent Foreign Policy का संचालन करने में सक्षम हैं।

Podcast

TWN In-Focus