एपल पर रूस सरकार ने लगाया 27 लाख का जुर्माना

311
13 Jul 2022
6 min read

News Synopsis

रूस सरकार Russian government ने अमेरिकी टेक कंपनी एपल Apple पर करीब 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप थे कि उसने रूसी नागरिकों Russian citizens का निजी डाटा personal data रूस में ही बने सर्वरों पर स्टोर नहीं किया। एपल पर पहली बार रूस में इस प्रकार से जुर्माना लगा है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई रूस-यूक्रेन युद्ध Russia-Ukraine war के परिपेक्ष्य में देखी जा रही हैं, क्योंकि अमेरिकी कंपनियां लगातार रूस विरोधी रुख अपनाए हुए हैं। इसके जवाब में रूस ने ट्विटर को ब्लॉक Twitter block कर रखा है। 

यहां की तागांस्की जिला अदालत Tagansky district court द्वारा लगाया गया जुर्माना हाल में पश्चिमी देशों की टेक कंपनियों पर रूस की सख्ती का हिस्सा है। अमेरिकी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम American video-conferencing platform Zoom पर भी 10 लाख रूबल का जुर्माना लगाया गया है। उसे भी स्थानीय डाटा रूस में स्टोर नहीं करने का दोषी पाया गया है। दरअसल, 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद हालात बदले हैं एपल ने अपनी एपल-पे सेवाएं Apple-pay services रूस में बंद कर दीं हैं। 

गौरतलब है कि एपल ने दिसंबर 2018 में रूसी जनसंचार नियामक एजेंसी रोस्कोंनेडजोर mass communication regulatory agency Roskonedzor को बताया कि वह 2014 में बने रूसी कानून के अनुसार स्थानीय नागरिकों का निजी डाटा रूस में ही स्टोर कर रहा है। इस साल फरवरी में अपने अधिकारियों का रूसी कार्यालय भी बनाने वाली एपल पहली कंपनी बनी, जो नए नियमों के अनुसार जरूरी था।

Podcast

TWN Special