रूस देगा सभी यूक्रेनियन को नागरिकता, जारी किया आदेश 

520
12 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Russian President Vladimir Putin ने रूसी नागरिकता Russian citizenship का दायरा यूक्रेन Ukraine के सभी लोगों तक बढ़ाने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक डिक्री decree पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सभी यूक्रेनियन को रूसी नागरिकता के लिए फास्ट ट्रैक fast track का विस्तार किया गया है। जिससे  सिर्फ चार महीने से अधिक समय तक सभी यूक्रेनियन नागरिकता ले सकेंगे। इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति ने आदेश दिया की  “यूक्रेन के सभी नागरिकों” को “सरल तरीके से रूसी संघ की नागरिकता में प्रवेश के लिए आवेदन करने का अधिकार” दिया जाएगा।

आपको बता दें कि पुतिन की घोषणा पर यूक्रेन के अधिकारियों Ukraine authorities ने कोई टिप्पणी नहीं की है। रूस के द्वारा साल 2019 में नागरिकता देने की प्रक्रिया सबसे पहले दोनेत्सक और लुहांस्क Donetsk and Luhansk के निवासियों के लिए शुरू की गई थी। गौरतलब है कि मई में पुतिन पहले से ही यूक्रेन के दो क्षेत्रों के निवासियों के लिए तेजी से नागरिकता प्रदान कर चुके हैं। 

इसमें खेरसॉन का दक्षिणी क्षेत्र Southern region of Kherson जो लगभग पूरी तरह से रूसी सैनिकों के पूर्ण नियंत्रण में है और ज़ापोरिज़्ज़िया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र, जो आंशिक रूप से मास्को द्वारा नियंत्रित है। 2019 में, इसी तरह के एक डिक्री ने स्व-घोषित डोनेट्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक, पूर्वी यूक्रेन के अलग क्षेत्रों के निवासियों के लिए समान सरलीकृत प्रक्रिया की अनुमति दी गयी थी।

Podcast

TWN In-Focus