Latest Update
Royal Enfield ने भारत में अपने विस्तार के तहत आंध्र प्रदेश में ₹2,500 करोड़ के नए ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की घोषणा की है। यह कदम बढ़ती घरेलू और वैश्विक मांग को पूरा करने और मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट (250cc–750cc) में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रॉयल एनफील्ड भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को बढ़ाने के लिए एक बड़ा निवेश करने जा रही है।
यह निवेश कंपनी बोर्ड की मंजूरी के बाद आगे बढ़ाया जाएगा और बाजार की मांग के अनुसार चरणों में विकसित किया जाएगा।
कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर बढ़ती मांग को पूरा करने पर ध्यान दे रही है।
आंध्र प्रदेश का नया प्लांट इस क्षमता विस्तार को और मजबूत करेगा।
Royal Enfield का भारत और विदेशों में मजबूत उत्पादन नेटवर्क है।
कंपनी नेतृत्व के अनुसार यह निवेश दीर्घकालिक विकास रणनीति का हिस्सा है।
B Govindarajan (मैनेजिंग डायरेक्टर, Eicher Motors Ltd. और CEO, Royal Enfield) ने कहा:
उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार के समर्थन के लिए भी आभार जताया।
रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों की मांग लगातार बढ़ रही है।
नया प्लांट आंध्र प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।
Royal Enfield पहले से ही इस क्षेत्र में 1,200 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसरों का समर्थन कर रही है।
Royal Enfield मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक वैश्विक नेता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।
निष्कर्ष:
आंध्र प्रदेश में ₹2,500 करोड़ का ग्रीनफील्ड प्लांट रॉयल एनफील्ड की दीर्घकालिक विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बढ़ती मांग और वैश्विक विस्तार को देखते हुए कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को लगातार मजबूत कर रही है।
Previous Update
रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर रोडस्टर गुरिल्ला 450 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है, जो कि ज्यादा अग्रेसिव लुक और बेहतर टायर के साथ ही नई खूबियों से लैस है। इसी के साथ कंपनी ने 2.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में नया एपेक्स वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसमें व्रेडस्टीन सेंटुरो एसटी टायर लगे हैं। बुकिंग शुरू हो चुकी है, और बिक्री 31 मार्च से शुरू होगी।
मिडसाइज मोटरसाइकल सेगमेंट में दुनिया की नंबर 1 कंपनी Royal Enfield के भारतीय बाजार में अपनी नई Guerrilla 450 लॉन्च कर दी है। 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 रोडस्टर सेगमेंट में धूम मचा सकती है, और इस बार कंपनी ने इसका नया APEX वेरिएंट लॉन्च किया है, जो कि स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाएगी। 2.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में लॉन्च नई गुरिल्ला 450 की बुकिंग शुरू हो चुकी है, और इस महीने के आखिर से आप देशभर के रॉयल एनफील्ड शोरूम में आप इस पावरफुल रोडस्टर बाइक को खरीद सकेंगे।
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई गुरिल्ला के लिए पॉपुलर मॉय थाई ब्रैंड Fairtex के साथ पार्टनरशिप की है, और इसके तहत लिमिटेड एडिशन बॉक्सिंग ग्लव्स, शॉर्ट्स और टी-शर्ट के साथ-साथ एक कस्टमाइज्ड गुरिल्ला 450 APEX मोटरसाइकल पेश की गई है।
एपेक्स ट्रिम
APEX Red की एक्स शोरूम प्राइस: 2,49,194 रुपये
APEX Black की एक्स शोरूम प्राइस: 2,56,387 रुपये
APEX Green की एक्स शोरूम प्राइस: 2,56,387 रुपये
डैश ट्रिम
Twilight Blue की एक्स शोरूम प्राइस: 2,49,194 रुपये
Shadow Ash की एक्स शोरूम प्राइस: 2,67,116 रुपये
Smoke Silver की एक्स शोरूम प्राइस: 2,67,116 रुपये
Peix Bronze की एक्स शोरूम प्राइस: 2,67,116 रुपये
फ्लैश ट्रिम
Brava Blue की एक्स शोरूम प्राइस: 2,72,479 रुपये
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी गुरिल्ला 450 के मौजूदा मॉडल को तो अपडेट किया ही है, साथ ही नया APEX वेरिएंट भी पेश किया है, जो कि ज्यादा शार्प और स्पोर्टी होने की वजह से उनलोगों को पसंद आएगी, जो राइडिंग में थोड़ा अग्रेसन पसंद करते हैं, और धांसू स्ट्रीट परफॉर्मेंस चाहते हैं। नई गुरिल्ला 450 एपेक्स में नीचे की ओर झुके हुए अल्यूमीनियम हैंडल बार के साथ ही सेगमेंट फर्स्ट 17 इंच के Vredestein Centuro ST रोड-बायस्ड टायर दिए गए हैं, जो कि अलग-अलग रोड कंडीशन में भी बेहतरीन ग्रिप सुनिश्चित करते हैं। आप इस बाइक को एपेक्स रेड, ब्लैक और ग्रीन जैसे नए कलर ऑप्शंस के साथ ही कलर-कोडेड फ्रंट काउल और रियर सीट काउल के साथ खरीद सकते हैं। इससे बाइ को रेसिंग लुक मिलता है।
आप सोच रहे होंगे कि रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला बाइक में क्या कुछ अपडेट डाले हैं, तो अब आपको इस देसी रोडस्टर के डैश और फ्लैश वेरिएंट में बेहतर ग्रिप के लिए CEAT GRIPP XL RE टायर्स दिए गए हैं। वहीं डैश वेरिएंट में नया ट्वीलाइट ब्लू कलर विकल्प दिया गया है। इस वेरिएंट में आपको हैंडगार्ड और हेडलाइट ग्रिल फ्री मिल जाते हैं। कंपनी ने अब गुरिल्ला के सभी वेरिएंट्स में मोड रिटेंशन फीचर दिया गया है। इसका फायदा ये होता है, कि जब आप बाइक का स्विच ऑफ करते हैं, और फिर से चालू करते हैं, तो वह पिछले चुने हुए मोड पर ही बनी रहती है। गुरिल्ला में स्ट्रीट और स्पोर्ट जैसी मोड मिलते हैं।
रॉयल एनफील्ड की नई गुरिल्ला 450 में वहीं 450 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर DOHC 4 वॉल्व शेरपा इंजन दिया गया है, जो कि 8000 आरपीएम पर 40 पीएस की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएस पर 40 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गिरयबॉक्स के साथ ही स्लिप और असिस्ट क्लच और राइड बाय वायर के साथ इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है। इस रोडस्टर मोटरसाइकल में आपको 4-इंच का ट्रिपर डैश मिलता है, जो कि गूगल मैप्स नैविगेशन से लैस है।