भारत के ऑटो सेक्टर में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि Renault ने नई जनरेशन Renault Duster की डिलीवरी देशभर में शुरू कर दी है, कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि फिलहाल SUV के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू की जा रही है, जबकि हाइब्रिड वर्जन की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी।
फ्रांस की कार कंपनी Renault ने इस साल जनवरी में डस्टर को भारतीय बाजार में दोबारा पेश किया था, इसके बाद 17 मार्च को इसकी कीमतों का ऐलान किया गया, करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद डस्टर की वापसी हुई है, जिससे SUV सेगमेंट में एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है, डस्टर पहले भी भारत में काफी लोकप्रिय SUV रही है, और इसकी दमदार बिल्ड और परफॉर्मेंस के कारण इसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, अब नए अवतार में इसे और ज्यादा मॉडर्न और एडवांस बनाया गया है।
नई जनरेशन Renault Duster को शुरुआती कीमत ₹10.29 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है, जो खास तौर पर R Pass ग्राहकों के लिए है, आम ग्राहकों के लिए इसकी शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, इस SUV के टॉप वेरिएंट की कीमत ₹18.29 लाख (R Pass ग्राहकों के लिए) और ₹18.49 लाख (रेगुलर ग्राहकों के लिए) तक जाती है, कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनमें Authentic, Evolution, Techno, Techno Plus, Iconic और Iconic Launch Edition शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुनने का मौका मिलता है।
नई डस्टर का डिजाइन पहले से बिल्कुल अलग और ज्यादा आकर्षक बनाया गया है, यह SUV अब पहले से ज्यादा बॉक्सी और बोल्ड नजर आती है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस काफी मजबूत हो गई है, हालांकि कंपनी ने इसमें कुछ ऐसे डिजाइन एलिमेंट्स भी रखे हैं, जो पुराने Duster की याद दिलाते हैं, यानी यह नई SUV मॉडर्न होने के साथ-साथ अपने पुराने डीएनए को भी बनाए रखती है।
नई Renault Duster में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं, जिनके साथ कई ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं, इससे यह SUV अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनती है, फिलहाल टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू हो चुकी है, जबकि हाइब्रिड वर्जन आने वाले महीनों में बाजार में उपलब्ध होगा।
मिड-साइज SUV सेगमेंट में डस्टर का मुकाबला कई मजबूत कारों से होगा, इसमें Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियां शामिल हैं, नई Duster को फीचर्स के मामले में भी काफी अपडेट किया गया है, इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में खास माने जाते हैं, SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), पावर्ड टेलगेट और 518 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
इस मौके को खास बनाने के लिए Renault ग्रुप के CEO फ्रैंकोइस प्रोवोस्ट और भारत में रेनॉल्ट ग्रुप के CEO मिस्टर स्टीफन डेब्लेज ने चेन्नई में मशहूर डॉक्टर अर्थनारी मणिकवासगम को पहली Duster की चाबियां दीं।
चेन्नई में नया R स्टोर 4,500 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें 3,000 वर्ग फिट का डिस्प्ले एरिया है। इस शोरूम में 5 गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं, और यहां ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक खास डिलीवरी बे भी बनाया गया है। चेन्नई में देश की पहली नई Duster डिलीवर करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
चेन्नई में यह दूसरा R स्टोर है, जिसमें मिलाकर भारत में ऐसे कुल 11 स्टोर हो गए हैं। कंपनी इस साल देश भर में ऐसे 70 स्टोर खोलने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी के पास पहले से ही 350 से ज्यादा सेल्स सेंटर मौजूद है। मिड-साइ- SUV सेगमेंट में Duster को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। कंपनी Renault Forever प्रोग्राम के तहत 7 साल या 1,50,000 किमी तक की कवरेज दे रही है।