यूपी के कई जिलों में बारिश से मिली राहत,लखनऊ का जाने हाल

354
17 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में लोगों को गर्मी से शुक्रवार को हल्की राहत मिली। पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों के जमते रहने से मौसम खुशनुमा हो गया। कई जगहों पर बारिश हुई तो वहीं कई जगहों पर बारिश के जैसी स्थिति बनी। हालांकि रात में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग Meteorological Department की ओर से प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों की माने तो लखनऊ Lucknow समेत कई जिलों में प्री मॉनसून Pre Monsoon बारिश होने के आसार जताए गए हैं। लखनऊ के कई इलाकों में बारिश के छींटे पड़े। कैंट इलाके Cantt area में तेज बारिश हुई। इसके अलावा गोमतीनगर Gomtinagar के भी कई क्षेत्रों में लोगों को बारिश से हल्की राहत मिली है।

गोरखपुर Gorakhpur में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी Varanasi में गुरुवार को बारिश शुरू हो गई है। 60 फीसदी ह्यूमिडिटी और 4 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हवा के कारण लोगों को कुछ राहत मिलती दिख रही है। अगर नोएडा Noida की बात करें तो शुक्रवार को शहर में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि एक दिन पहले यहाँ यानी कि गुरूवार को बारिश हो चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि लखनऊ शहर में आज सुबह का तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा 2 डिग्री कम दिखा है। सुबह 8 बजे तक शहर का तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद की गई है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना 38 फीसदी जताई है।

Podcast

TWN In-Focus