दिल्ली में बारिश से मिली राहत, जाने लखनऊ के मौसम का हाल

403
25 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

दिल्ली Delhi में रविवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department ने इस बारे में बताया है कि दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश Madhya Pradesh के 52 जिलों में से आठ जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट Orange Alert जारी किया है, जबकि 16 जिलों में यलो अलर्ट Yellow Alert जारी किया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर राजस्‍थान Rajasthan में मानसून की बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगह भारी बारिश हुई है। 

अगर वहीं पर बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो राजधानी लखनऊ Uttar Pradesh Capital Lucknow के लोगों को भी उमस वाली गर्मी से राहत मिल गयी है। वहीं मौसम विभाग Meteorological Department की माने तो अगले चार दिनों तक राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। सोमवार को यहाँ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Podcast

TWN In-Focus