रिलायंस जियो को पहली तिमाही में हुआ 4,335 करोड़ का मुनाफा

462
23 Jul 2022
min read

News Synopsis

भारत India की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Telecom Company रिलायंस जियो Reliance Jio ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान Quarterly Results Announced कर दिया है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में बाजार की उम्मीदों के अनुसार ही मुनाफा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रिलायंस जियो ने 4,335 करोड़ रुपए का मुनाफा अर्जित किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो का राजस्व Reliance Jio Revenue पहली तिमाही में 21,873 करोड़ रुपए रहा है। यह राजस्व उम्मीद से कहीं अधिक है।

वहीं, पहली तिमाही में कंपनी ने अनुमान से कम EBITDA दर्ज किया गया है। रिलायंस जियो का जून तिमाही में EBITDA 10,964 करोड़ रुपए रहा। वहीं, जियो का मार्जिन Jio Margin 50.60 फीसदी की उम्मीद की तुलना में 50.13 फीसदी रहा। इस तरह देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के शुद्ध लाभ Net Profit में पहली तिमाही में 24 फीसदी का उछाल आया है। इसी तरह उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो की परिचालन आय यानी राजस्व में 21.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह 21,873 करोड़ रुपए रहा। वहीं अगर जियो की बात करें तो ट्राई के ताजा आंकड़ों TRAI Latest Data के अनुसार जियो ने मई महीने में 31 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स New Mobile Subscribers जोड़े हैं। इसके साथ ही कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या Number of Mobile Customers 40.87 करोड़ पर पहुंच गई है। 

Podcast

TWN In-Focus