रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एफएमसीजी शाखा Reliance Consumer Products Ltd ने नाइजीरिया के एक प्रमुख व्यापारिक समूह Tropical General Investments Group के साथ बहुमत के स्वामित्व वाला संयुक्त उद्यम बनाने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह साझेदारी कानूनी और नियामक स्वीकृतियों के अधीन अफ्रीका के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में से एक में मजबूत उपस्थिति स्थापित करके RCPL के वैश्विक विस्तार को काफी बढ़ाएगी। 2022 में अपनी स्थापना के बाद से RCPL ने सफलतापूर्वक एक मजबूत अनुसंधान एवं विकास आधार तैयार किया है, और प्रतिष्ठित ब्रांडों के विविध पोर्टफोलियो को घरेलू नाम बना दिया है।
भारत में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के बाद आरसीपीएल ने मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कदम रखा, और किफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराए।
आरसीपीएल और टीजीआई ग्रुप के बीच साझेदारी का उद्देश्य आरसीपीएल की वैश्विक बाजार उपस्थिति को मजबूत करना है। इस संयुक्त उद्यम के माध्यम से आरसीपीएल नाइजीरिया में उपभोक्ताओं के लिए अपने एफएमसीजी उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करेगी, जिसमें टीजीआई के स्थापित एफएमसीजी विनिर्माण और वितरण अनुभव और नेटवर्क का लाभ उठाया जाएगा।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक टी कृष्णकुमार ने कहा "टीजीआई ग्रुप के साथ यह संयुक्त उद्यम आरसीपीएल के वैश्विक एफएमसी कंपनी बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। हमारा लक्ष्य भारत से आरसीपीएल को एक अग्रणी वैश्विक एफएमसी कंपनी के रूप में स्थापित करना और किफायती दामों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है, जो नाइजीरिया के महत्वपूर्ण बाजार में प्रवेश करते समय आरसीपीएल की वैश्विक बाजार उपस्थिति को बढ़ाने में सहायक होगा। टीजीआई ग्रुप एक विविध और विश्वसनीय भागीदार है, और एफएमसी, पाक कला और कृषि व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में उनकी गहरी विशेषज्ञता और दशकों की उपस्थिति इस क्षेत्र में हमारे परिचालन को बढ़ाने में अमूल्य साबित होगी।"
ट्रॉपिकल जनरल इन्वेस्टमेंट्स ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सवारा Rahul Savara ने कहा "टीजीआई ग्रुप को नाइजीरिया और पश्चिम अफ्रीका में विकास को गति देने के लिए आरसीपीएल के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। उत्पाद विकास, विनिर्माण, विपणन और वितरण में पूरक शक्तियों और विश्व स्तरीय विशेषज्ञता को एक साथ लाकर यह साझेदारी उपभोक्ताओं को लगातार गुणवत्ता और दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने के लिए अच्छी स्थिति में है। नाइजीरिया वैश्विक स्तर पर सबसे आकर्षक विकास बाजारों में से एक है, और टीजीआई ग्रुप आरसीपीएल के साथ मिलकर एक मजबूत और स्थायी विकास मंच बनाने के लिए तत्पर है।"
1980 में स्थापित टीजीआई ग्रुप एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार समूह है, जिसकी अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया में मजबूत उपस्थिति है। नाइजीरिया के लागोस में मुख्यालय वाला यह समूह खाद्य पदार्थ, उपभोक्ता वस्तुएं, कृषि व्यवसाय, रसायन, फार्मास्यूटिकल्स और वितरण क्षेत्रों में काम करता है, और कई श्रेणियों में अग्रणी ब्रांडों का एक व्यापक पोर्टफोलियो रखता है।
नाइजीरिया में बिग बुल राइस, टेरा सीज़निंग क्यूब्स, गोल्डन टेरा सोया ऑयल, रिन्यू स्टार्च और सुप्रामल्ट मल्टीविटामिन सहित टीजीआई ब्रांड प्रतिदिन लाखों उपभोक्ताओं तक पहुंचते हैं।