रामानंद सागर की रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविन्द त्रिपाठी का हार्ट अटैक से आज निधन हो गया। उन्होंने रावण की भूमिका कुछ इस तरह निभाई की लोगों ने रावण की परिकल्पना उनकी अदाकारी के जरिये कर ली थी। असल ज़िन्दगी में वह स्वाभाव से सहज और सरल थे। लॉकडाउन के दौरान रामायण फिर से शुरू होने पर अरविन्द ने अपने पूरे परिवार के साथ सीता-हरण के एपीसोड को देखते हुए माफ़ी मांगते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस बात से साबित होता है कि अरविन्द कितने सुलझे व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उनको याद करते हुए प्रधानमंत्री से लेकर रामायण के अन्य कलाकार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।