भारत में सबसे बड़े और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शक पीवीआर आईनॉक्स PVR INOX ने हैदराबाद में अपने नए 4-स्क्रीन सिनेमा के लॉन्च की घोषणा की है, जिसमें सभी ऑडिटोरियम में 4K लेजर प्रोजेक्शन होगा। प्रिज्म मॉल में स्थित यह सिनेमा गाचीबोवली के सिनेप्रेमियों के लिए सुविधाओं की एक वाइड रेंज के साथ एक मूवी-गोइंग एक्सपीरियंस का वादा करता है।
नया सिनेमा पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड की हैदराबाद में 17 संपत्तियों में 97 स्क्रीन के साथ स्थिति मजबूत करेगा और तेलंगाना राज्य में 20 संपत्तियों में 110 स्क्रीन के साथ इसकी स्थिति मजबूत होगी तथा दक्षिण भारत में 102 संपत्तियों में 579 स्क्रीन के साथ इसका विस्तार जारी रहेगा।
हैदराबाद के समृद्ध आईटी पड़ोस HITEC सिटी से सिर्फ 7 किमी दूर स्थित पीवीआर आईनॉक्स प्रिज्म एक आसानी से सुलभ स्थान है, जो टेक प्रोफेशनल्स, आस-पास के ऊंचे भवनों के निवासियों और University of Hyderabad जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के स्टूडेंट्स की जरूरतों को पूरा करता है।
950 दर्शकों की बैठने की क्षमता के साथ जिसमें सेलिब्रिटी रिक्लाइनर भी शामिल हैं, नया सिनेमा एक बेहतरीन और बेहतर सिनेमाई एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए बेस्ट-इन-क्लास थियेट्रिकल टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 4K लेजरप्रोजेक्शन, एडवांस्ड डॉल्बी एटमोस इमर्सिव सराउंड साउंड और नेक्स्ट जेन 3डी सिस्टम शामिल हैं।
पीवीआर आईनॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने कहा "गाचीबोवली आराम, कनेक्टिविटी और सुविधा के लिए एक डेस्टिनेशन है, और हम चारमीनार के शहर में एक नया एंटरटेनमेंट लैंडमार्क जोड़ने के लिए रोमांचित हैं। पीवीआर आईनॉक्स प्रिज्म काम के बाद आराम करने या दोस्तों और परिवार के साथ सप्ताहांत की सैर का आनंद लेने के लिए एकदम सही जगह है। हमारे गाचीबोवली मल्टीप्लेक्स के लॉन्च के साथ हम एक ऐसी जगह बनाने की उम्मीद करते हैं, जहाँ फिल्म प्रेमी एक साथ आ सकें, एक्सपीरियंस शेयर कर सकें और सिल्वर स्क्रीन के जादू के माध्यम से स्थायी यादें बना सकें।"
इस नई प्रॉपर्टी में कई रोमांचक आकर्षण हैं। इनमें मूवी मर्चेंडाइजिंग के लिए एक अपकमिंग शॉप-इन-शॉप, फ़ोयर में हाइड्रोपोनिक्स डिस्प्ले और शुक्रवार रात का विशेष ‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ तेलुगु कराओके शामिल है।
सिनेमा के एस्थेटिक्स में एक शानदार आर्ट डेको-प्रेरित लॉबी है, जहाँ भव्यता कार्यक्षमता से मिलती है। बोल्ड जियोमेट्रिक पैटर्न, स्लीक फ़िनिश और सोच-समझकर लगाई गई पेंडेंट सीलिंग लाइट्स एक ऐसी जगह बनाती हैं, जो सुरुचिपूर्ण और आकर्षक दोनों है। कई फ़ूड आउटलेट अलग-अलग स्वादों को पूरा करते हैं, जिससे एंटरटेनमेंट का पूरा एक्सपीरियंस मिलता है।
पीवीआर आईनॉक्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार बिजली ने कहा "गाचीबोवली इनोवेशन और एनर्जी का एक डायनामिक हब है, और हम पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के बेजोड़ मूवी-गोइंग एक्सपीरियंस को इसके हब में लाने के लिए रोमांचित हैं। हमारे नए आईनॉक्स प्रिज्म मॉल मल्टीप्लेक्स के साथ हम न केवल 4K लेजर प्रोजेक्शन और शानदार आराम की पेशकश कर रहे हैं, बल्कि एक वाइब्रेंट स्पेस भी बना रहे हैं, जहाँ एंटरटेनमेंट जिले की जीवनशैली के साथ सहजता से घुलमिल जाता है। कि यह नया सिनेमा फिल्म प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाएगा और सिनेमाई अनुभवों को फिर से परिभाषित करने के लिए पीवीआर आईनॉक्स की प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा।"