कर्नाटक में 80 लाख वाहनों को स्क्रैप करने की तैयारी, जानें डिटेल

458
23 Sep 2022
min read

News Synopsis

कर्नाटक Karnataka में 80 लाख व्हीकल्स Vehicles को स्क्रैप Scrap में तब्दील करने की तैयारी चल रही है। देश में आईटी हब के नाम से मशहूर कर्नाटक के शहर बेंगलुरु Bangalore में लगभग एक करोड़ वाहन मौजूद हैं। इनमें से 29 लाख इस वर्ष मार्च तक 15 वर्ष या इससे पुराने हो चुके है। जबकि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट Transport Department इस पॉलिसी को लागू करने से पहले राज्य मंत्रिमंडल State Cabinet के सामने इसे प्रस्तुत करने को तैयार है। देश में पॉल्यूशन Pollution को कम करने के लिए केंद्र सरकार की पुराने व्हीकल्स Old Vehicles को स्क्रैप करने की पॉलिसी को लागू करने वाले राज्यों की संख्या बढ़ रही है।

कर्नाटक सरकार Government of Karnataka ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी Vehicle Scrappage Policy लागू करने का फैसला किया है। राज्य में रजिस्टर्ड लगभग 2.8 करोड़ व्हीकल्स में से लगभग 80 लाख व्हीकल्स 15 वर्ष या इससे पुराने हैं। राज्य सरकार ने पुराने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन समाप्त Registration Ended कर इन्हें स्क्रैप करने के माध्यम से  पॉल्यूशन को कम करने की योजना बनाई है। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में लगभग एक करोड़ व्हीकल्स हैं।

इनमें से 29 लाख इस वर्ष मार्च तक 15 वर्ष या इससे पुराने हो चुके थे। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट Transport Department इस पॉलिसी को लागू करने से पहले राज्य मंत्रिमंडल के सामने इसे प्रस्तुत करेगा। इस पॉलिसी में 20 वर्ष से अधिक पुराने प्राइवेट व्हीकल्स और 15 वर्ष से अधिक पुराने कॉमर्शियल व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। जबकि राज्य के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बताया कि राज्यों को इस पॉलिसी से जुड़े नियम बनाने की छूट है।

कर्नाटक के मंत्रिमंडल के सामने पॉलिसी को प्रस्तुत करने के बाद पुराने व्हीकल्स से छुटकारा पाकर नए व्हीकल्स खरीदने वालों के लिए रोड टैक्स में छूट जैसे इंसेंटिव्स की जानकारी दी जाएगी। जबकि पुराने व्हीकल्स को ऑथराइज्ड सेंटर्स Authorized Centers पर स्क्रैप किया जाएगा।

Podcast

TWN In-Focus