पीएम मोदी ने निर्माणाधीन संसद भवन पर 'अशोक स्तंभ' का किया अनावरण

471
11 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने नए संसद भवन Parliament House की छत पर कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक National Emblem of Bronze का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने नए संसद भवन के काम में लगे वर्कर्स से भी बातचीत भी की। नए संसद भवन की छत पर बने कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के अनावरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी Hardeep Singh Puri और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला Lok Sabha Speaker Om Birla भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि कांस्य के इस राष्ट्रीय प्रतीक की ऊंचाई 6.5 मीटर है।

आपको बता दें कि कांस्य धातु से बने 6500 किलोग्राम वजनी राष्ट्रीय प्रतीक की ऊंचाई 20 फीट है। न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग के सेंट्रल फोयर के शीर्ष पर कास्ट से पहले यह विशालकाल अशोक स्तम्भ 8 चरणों से गुजरा है, जिसमें क्ले मॉडलिंग/कंप्यूटर ग्राफिक से ब्रॉन्ज कास्टिंग और पॉलिशिंग तक की प्रक्रिया शामिल है। राष्ट्रीय प्रतीक को सपोर्ट करने के लिए लगभग 6500 किलोग्राम वजनी स्टील की एक सहायक संरचना का निर्माण किया गया है।

गौरतलब है कि भारत का राष्ट्रीय चिह्न National Emblem of India मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक Emperor Ashoka द्वारा सारनाथ में बनवाये गए स्तंभ से लिया गया है, जिसे 26 जनवरी 1950 को संविधान को अंगीकृत करते समय स्वीकृत किया गया था। इस स्तंभ के शिखर पर चार शेर खड़े हैं, जिनके मुंह चारों दिशाओं में हैं और उनका पिछला हिस्सा खंभों से जुड़ा हुआ है। संरचना के सामने इसमें धर्म चक्र Dharma Chakra (कानून का पहिया) भी है, जो भारत के प्रतीक शक्ति, हिम्मत, गर्व, और विश्वास को प्रदर्शित करता है।

Podcast

TWN Opinion