पीएम मोदी के पास है इतने करोड़ रुपये की चल संपत्ति, नकद राशि मात्र 35,250 रुपये

528
10 Aug 2022
8 min read

News Synopsis

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi के पास 2.23 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। अधिकतर संपत्ति बैंक डिपॉजिट Bank deposits के तौर पर है। PM के पास अब कोई भी अचल संपत्ति real estate नहीं है, क्योंकि वे गुजरात के गांधीनगर में अपनी जमीन दान कर चुके है। इस जमीन की कीमत 1.1 करोड़ रुपए थी। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट Prime Minister's Office website पर PM की संपत्ति के डिक्लेरेशन के बाद सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार 504 रुपए थी। वहीं, मोदी की चल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26.13 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री ने किसी भी बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है, उनके पास कोई वाहन भी नहीं है। 

आपको बता दें कि मोदी ने जमीन के जिस हिस्से को दान किया, वह अक्टूबर 2002 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए खरीदी गई थी। इस जमीन पर 3 और लोगों का भी मालिकाना हक था। इसमें PM की एक चौथाई ( 25%) हिस्सेदारी थी, जिसे उन्होंने दान कर दिया। 31 मार्च 2022 तक की जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के पास कुल 35,250 रुपए कैश थे। वहीं, डाकघर में उनके नाम 9 लाख 5 हजार 105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जमा हैं। मोदी के नाम 1 लाख 89 हजार 305 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी है।

पिछले वित्त वर्ष में सभी 29 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Defense Minister Rajnath Singh के पास 2.54 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इस बार संपत्ति घोषित करने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरुषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी Dharmendra Pradhan, Jyotiraditya Scindia, RK Singh, Hardeep Singh Puri, Purushottam Rupala and G Kishan Reddy भी शामिल हैं। मुख्तार अब्बास नकवी भी अपनी संपत्ति घोषित कर चुके हैं।

Podcast

TWN In-Focus