अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैसूर में पीएम मोदी ने किया योग, दिया यह संदेश 

360
21 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

भारत India में आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Eighth International Yoga Day मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister of India Narendra Modi ने मैसूर Mysore में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग किया। इस दौरान आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल AYUSH Minister Sarbananda Sonewal भी वहां मौजूद रहे। इसके अलावा मोदी सरकार के 75 मंत्री सांस्कृतिक महत्व वाले 75 जगहों पर सामूहिक रूप से लोगों के साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। वहीं हरिद्वार में बाबा रामदेव Baba Ramdev in Haridwar ने सुबह लोगों को योग के कई आसन कराए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने देश के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि मैं इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। आज विश्व के सभी भागों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग निरोग जीवन जीने का विश्वास दे रहा है और साथ ही घर-घर में योग का प्रसार हो रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि योग पूरी दुनिया का एक त्योहार बन गया है। साथ ही आंतरिक शांति वाले लाखों लोग पूरी दुनिया में शांति का माहौल बनाएंगे। इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और योग हम सभी के लिए एक समस्याओं का समाधान बन सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है। पीएम मोदी ने मैसूर में आम लोगों के साथ योग किया।

इसी कड़ी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद President Ram Nath Kovind ने भी योगा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन President's House में योग किया। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय विरासत Ancient Indian Heritage का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है और योग मन, शरीर और आत्मा mind, body and soul को संतुलित करता है।

Podcast

TWN In-Focus