चीन से 20 फीसदी तक आयात को कम करेगी पीएलआई

759
17 Feb 2022
7 min read

News Synopsis

वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत India ने चीन China से करीब 65 अरब डालर यानी करीब 4.81 लाख करोड़ रुपए का आयात Import किया है। इसमें 39.5 अरब डालर का आयात टेक्सटाइल Textile, कृषि Agriculture, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद Electronics Products, फार्मा Pharma व केमिकल्स Chemicals के क्षेत्र में किया गया है। जो कुल आयात का लगभग 60 प्रतिशत होता है। भारत सरकार ने इन सभी सेक्टर्स  के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन Production Based Incentive की घोषणा की है। जिससे, इन सेक्टर में घरेलू स्तर पर मैन्यूफैक्चरिंग Manufacturing को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही इन सेक्टर में भारत निर्यातक भी बन सके। एसबीआई इकोरैप SBI Ecowrap की रिपोर्ट के अनुसार, पीएलआई स्कीम की मदद से भारत, चीन से होने वाले आयात में 20 फीसदी तक की कमी कर सकता है। इस कमी से भारत अपनी जीडीपी GDP में आठ अरब डालर जोड़ सकता है। एसबीआई के अनुसार, बाद में चीन से होने वाले आयात में 50 फीसदी तक की कमी लाई जा सकती है जिससे भारत के जीडीपी में 20 अरब डालर की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले डेढ़ साल में भारत सरकार ने 14 विभिन्न सेक्टर में पीएलआई स्कीम PLI Scheme की घोषणा की है।

Podcast

TWN In-Focus