इंसान में सूअर की किडनी ट्रांसप्लांट

615
21 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

दुनिया में पहली बार कुछ डॉक्टर्स ने मिल कर इंसान में सूअर की किडनी ट्रांसप्लांट की है। इस बात को जानकर आपको हैरानी हो सकती है लेकिन यह सच है। यह पहली दफा हुआ है जब न्यूयॉर्क में एनवाईयू लैंगोन हेल्थ के कुछ सर्जन डॉक्टर्स ने मिलकर सूअर की किडनी को इंसान में फिट करने का यह कारनामा किया है। यह सूअर की किडनी एक ब्रेन डेड व्यक्ति के शरीर में लगाई गई थी। व्यक्ति के शरीर के बाहर दो बड़ी धमनियों से किडनी को लगाया गया। जिसके बाद 3 दिन तक इसकी देखरेख की गई। सभी सर्जन ने इसकी अच्छी तरह देख रेख करने के बाद यह पाया है कि किडनी ने मल को फिल्टर भी किया और शरीर में पेशाब भी बनी साथ ही शरीर ने सिस्टम को स्वीकार भी किया है।

Podcast

TWN In-Focus