Paytm चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है, कंपनी ने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स को रोलआउट किया है, पहला काम का फीचर है, UPI Payments के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और दूसरा काम का फीचर है Cardless ATM Withdrawals. ये दोनों ही काम के फीचर हैं, जो आप लोगों की डे-टू डे यूज में काम आएंगे, चलिए आपको एक-एक कर दोनों ही फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
इस नए फीचर के ऐप में जुड़ने से आप लोगों को ये फायदा होगा कि अब आप लोगों को यूपीआई पेमेंट करते वक्त यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसके बजाय आप फेस आईडी या फिर फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन को वेरिफाई कर आसानी से पेमेंट कर पाएंगे, आसान भाषा में अगर समझाएं तो मान लीजिए कि आपने सामने वाले व्यक्ति का स्कैनर को स्कैन किया, फिर पेमेंट अमाउंट डाला, इसके बाद नेक्स्ट स्टेप पर अभी आपको यूपीआई पिन डालने के लिए कहा जाता है, लेकिन अब इस फीचर के आने से ये फायदा हुआ है, कि अगर आपने इसे एक बार सेटअप कर लिया तो आपको पिन के बजाय फेस स्कैन या फिर फिंगरप्रिंट स्कैन करने के लिए कहा जाएगा, मान लीजिए कि आपने फिंगरप्रिंट वाला ऑप्शन ऐनेबल किया हुआ तो आप जैसे ही फिंगरप्रिंट सेंसर पर उंगली रखेंगे और जैसे ही आपकी उंगली स्कैन होगी वैसे ही तुरंत आपकी पेमेंट भी डन।
Paytm ने कंफर्म किया है, कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर एंड्रॉयड फिंगरप्रिंट सेंसर और iOS पर फेस ID दोनों पर काम करता है, कंपनी ने भरोसा दिलाया कि पेटीएम या बैंक कोई बायोमेट्रिक डेटा स्टोर या एक्सेस नहीं करता है, जिससे यूज़र की प्राइवेसी और सेफ्टी पक्की होती है, NPCI गाइडलाइंस के मुताबिक बायोमेट्रिक UPI पेमेंट हर ट्रांज़ैक्शन पर 5000 रुपए तक लिमिट में होंगे, कंपनी ने यह भी साफ किया कि जो यूजर्स ट्रेडिशनल तरीका पसंद करते हैं, उनके लिए UPI PIN ऑप्शन मौजूद रहेगा।
> पेटीएम पर इस फीचर को ऑन करने का एक आसान प्रोसेस है, ऐप खोलें और बाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
> सेटिंग्स में जाएं और Pay with Fingerprint या Pay with Face ID चुनें।
> इसके बाद बैंक अकाउंट चुनें जिसके लिए आप बायोमेट्रिक फीचर ऑन करना चाहते हैं।
> ऑथेंटिकेशन सेटअप पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
वहीं कार्डलेस ATM विड्रॉल फीचर यूजर्स को बिना फिजिकल ATM कार्ड के सीधे पेटीएम ऐप से कैश निकालने की सुविधा देता है, पेटीएम का ये लेटेस्ट अपडेट रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के नए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नियमों के बाद आया है, जो 1 अप्रैल से लागू हुए हैं, यह नियम UPI, कार्ड और वॉलेट सहित सभी तरह के डिजिटल पेमेंट पर लागू होते हैं।
पेटीएम यूजर्स अब बिना फिजिकल कार्ड के ATM से कैश निकाल सकते हैं, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स का बैंक अकाउंट उनके Paytm UPI से जुड़ा होना चाहिए, ATM में UPI Cash Withdrawal ऑप्शन चुनना होगा, इसके बाद अमाउंट डालना होगा और Paytm ऐप का इस्तेमाल कर स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को स्कैन करना होगा, UPI PIN वेरिफाई करने के बाद ATM कैश निकाल देगा और ऐप पर तुरंत एक कन्फर्मेशन आ जाएगा, ध्यान देने वाली बात यह है, कि हर ट्रांजैक्शन पर पैसे निकालने की लिमिट 10,000 रुपए तक है।