चीन में कोरोना से हाहाकार, Guangzhou में सख्ती बढ़ी

437
12 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

कोरोना महामारी Corona epidemic दुनिया से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर कुछ देशों में इस महामारी ने तबाही मचाना शुरू कर दी है। मौजूदा वक्त में चीन China में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है। शंघाई में हालात बद से बदतर हो गए हैं। शंघाई Shanghai के बाद अब चीन के ग्वांगझोउ Guangzhou में भी हालात बेहद खराब हो चले हैं। चीन के पूर्वी शहरों में यह बड़ा शहर माना जाता है।

यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या Number of infected patients में तेजी से इजाफा हो रहा है। शहर में बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सख्तियों Strictness में भी इजाफा कर दिया गया है। शंघाई में पिछले कई दिनों से सख्त लॉकडाउन Lockdown है। शहर की आबादी 2.6 करोड़ है। यहां लोग घरों के भीतर कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। चीन के कई बड़े शहर कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे हैं। चीन के ग्वांगझोउ में अभी शंघाई की तरह लॉकडाउन का ऐलान नहीं किया है। इस शहर की आबादी 1.8 करोड़ है। यह चीन के सबसे व्यस्तम शहरों में से एक है। यहां कई बड़ी कंपनियों के मुख्यालय Company Headquarters हैं। सोमवार को यहां 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

Podcast

TWN Opinion