फिनलैंड की हेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी Oura ने भारत में अपनी पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च की। Oura Ring 4 नाम का ये वियरेबल लगभग दो साल पहले ग्लोबल मार्केट में आया था, और इसके साथ ही कंपनी ने भारत के हेल्थ और फिटनेस वियरेबल मार्केट में कदम रखा है। ग्लोबल मॉडल की तरह ही ये स्मार्ट रिंग भी हेल्थ ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और रिकवरी इनसाइट्स पर फोकस करती है। ये Oura App के साथ काम करती है, और Bluetooth Low Energy (LE) कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। Oura Ring 4 में सटीक हेल्थ और एक्टिविटी रीडिंग के लिए Smart Sensing टेक्नोलॉजी दी गई है।
भारत में Oura Ring 4 की कीमत 28,900 रुपये से शुरू होती है। ये कीमत ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन के लिए है, जबकि ब्रश्ड सिल्वर, रोज़ गोल्ड और स्टील्थ कलर ऑप्शन की कीमत 39,900 रुपये है। ये 4 से 15 के बीच 12 अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। ये स्मार्ट रिंग भारत में 18 मार्च से ऑनलाइन और 100 Croma स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गई है। कंपनी 599 रुपये प्रति माह का सब्सक्रिप्शन भी देती है, जिसके बारे में दावा किया गया है, कि ये इन-डेप्थ हेल्थ इनसाइट्स और बेहतर ट्रैकिंग सुविधा देता है।
Oura Ring 4 में हल्का, नॉन-एलर्जिक और पूरी तरह से टाइटेनियम से बना डिजाइन है, और ये 100 मीटर तक पानी में सुरक्षित रहने की क्षमता रखता है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो, इसकी विड्थ 7.90mm और थिकनेस 2.8mm है। साइज़ के हिसाब से इसका वजन 3.3g से 5.2g के बीच होता है। ये Oura App के साथ सिंक करने के लिए Bluetooth Low Energy (BLE) कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
कंपनी के मुताबिक इस स्मार्ट रिंग में Smart Sensing टेक्नोलॉजी दी गई है। ये टेक्नोलॉजी एडवांस्ड एल्गोरिदम और रिसर्च-ग्रेड सेंसर का इस्तेमाल करके हेल्थ से जुड़ी ज्यादा सटीक और पर्सनलाइज़्ड जानकारी ऑफर करती है। दावा किया गया है, कि Oura Ring 4 की सटीकता को यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर जैसे ग्लोबल रिसर्च संस्थानों द्वारा प्रमाणित किया गया है।
Oura Ring 4 के कोर में 18-पाथ वाला मल्टी-वेवलेंथ फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (PPG) सबसिस्टम है। जानकारी के मुताबिक ये कई सेंसर के साथ मिलकर लगातार बायोमेट्रिक डेटा को ट्रैक करता है। इसमें दिन और रात भर की रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), स्लीप स्टेज, टेम्परेचर ट्रेंड्स और भी बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा ये रिंग नींद के दौरान ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मेजर करने के लिए रेड और इन्फ्रारेड LED का इस्तेमाल करती है, जबकि ग्रीन और इन्फ्रारेड LED नींद के दौरान हार्ट रेट और HRV के साथ-साथ रेस्पिरेशन रेट को भी ट्रैक करती हैं।
Oura ने अपनी फोर्थ जनरेशन रिंग में एक एक्सेलेरोमीटर भी लगाया है, जो मूवमेंट और एक्टिविटी लेवल को ट्रैक करता है। वहीं एक डिजिटल टेम्परेचर सेंसर शरीर के तापमान में होने वाले बदलावों पर नजर रखता है।
Oura Ring 4 के बारे में दावा किया गया है, कि ये एक बार चार्ज करने पर आठ दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। इस स्मार्ट रिंग को चार्ज होने में 20 से 80 मिनट का समय लगता है, जो बैटरी के लेवल पर निर्भर करता है। ये रिंग अपनी साइज के हिसाब से खास तौर पर बनाए गए चार्जर के साथ आती है।