एक मछली करोड़ो की

706
26 Oct 2021
3 min read

News Synopsis

अगर आपसे कहा जाए कि एक मछली की कीमत करोड़ो रूपये है तो शायद आपको इस बात पर यकीन न हो लेकिन ये बिल्कुल सच है। एनिमल मार्केट में इसकी कीमत लाखों पाउंड होती है। दरअसल ब्रिटेन के कोस्ट ऑफ कॉर्निवाल पर 23 अक्टूबर को कई ब्लूफिन टूना मछलियों को एक साथ देखा गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ये दुनिया की सबसे महंगी मछली है लेकिन इसका शिकार नहीं कर सकते। अगर आप इसको पकड़ लेते हो तो इसे छोड़ना होता है वरना आपको जेल भी हो सकती है। दुनिया में कई प्रजाति के जीव विलुप्त हो रहे हैं और ये मछली भी विलुप्त होने की कगार पर है इसलिए इस मछली को पकड़ना और इसका व्यापार करना ब्रिटेन में पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसका नाम अटलांटिक ब्लूफिन टूना है। टूना प्रजाति की मछलियों का आकार काफी बड़ा होता है और ये इंसानो को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है।

Podcast

TWN In-Focus