एक जिला एक उत्पाद- अलीगढ़ (ताला) 

1187
01 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India में उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh का जिला अलीगढ़ Aligarh अपनी अलग पहचान रखता है। यहां का ताला उद्योग Lock Industry विश्व प्रसिद्ध World Famous है। अलीगढ़ में ताला बनाने का इतिहास करीब 130 साल से भी ज्यादा पुराना है। कहा जाता है कि जॉनसंस एंड कंपनी Johnson & Co. ने यहां से ताले बनाने की शुरुआत की थी। यह ताले इंग्लैंड England से इम्पोर्ट Import कर अलीगढ़ में बेचे जाते थे। अलीगढ़ में तालों के साथ-साथ पीतल की कलाकृतियों Brass Artifacts का भी निर्माण होता है। वर्तमान समय में अलीगढ़ में ताला बनाने की करीब 6 हजार से अधिक कंपनियां हैं। इन कंपनियों में लाखों लोगों को रोजगार Employment मिला हुआ है। अलीगढ़ को ताला नगरी Tala Nagri के नाम से भी जाना जाता है। अलीगढ़ में बने तालों का कोई सानी नहीं हैं। यहां के बने तालों की डिमांड अब विश्व भर Worldwide में हैं। यहां के ताला उद्योग के माध्यम से करोड़ों का कारोबार किया जाता है। इन मजबूत तालों का प्रयोग लोग घरों के दरवाजे, कीमती वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। गौरतलब है कि अलीगढ़ में ताला केवल लोहे का ही नहीं बल्कि पीतल Brass, तांबा और एलमुनियम Copper & Aluminum का भी बनाया जाता है। अलीगढ़ में अंग्रेजों के समय में ही हर साल लगभग पांच लाख ताले बनाए जाते थे। अंग्रेजों ने 1926 में एक वर्कशॉप Workshop स्थापित की थी । जिसमें शिल्पकारों को ताला बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती थी। आज अलीगढ़ में 6000 से ज्यादा मध्यम ताला बनाने के कारखाने हैं,। साथ ही 3000 से अधिक कुटीर उद्योग Cottage Industry स्थापित हैं।

Podcast

TWN Special