Omicron variant features: देश में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट मिला, वैज्ञानिकों ने दिया ये नाम

495
15 Oct 2022
7 min read

News Synopsis

omicron variant features: देश में ओमिक्रॉन Omicron का एक और नया उप वैरिएंट Sub-Variants मिला है। ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में ये सबसे अधिक गंभीर बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों Scientists ने इस उप वैरिएंट का नाम एक्सबीबी XBB रखा है। अभी तक यह उप वैरिएंट बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका Europe and North America के कुछ हिस्सों में था लेकिन बीते कुछ महीनों में ही ये भारत के कई राज्यों तक पहुंचा है। इन राज्यो में पश्चिम बंगाल West Bengal, ओड़िशा Odisha, कर्नाटक Karnataka, तमिलनाडु Tamil Nadu, गुजरात और राजस्थान Gujarat and Rajasthan शामिल हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो, भारत में अब तक 59 जीनोम सीक्वेंसिंग Genome Sequencing में एक्सबीबी वैरिएंट XBB Variants की पुष्टि हुई है।

वहीं रोगियों की संख्या के आधार पर देखा जाए तो करीब 82 कोरोना मरीजों में यह उप वैरिएंट मिला है। नई दिल्ली New Delhi स्थित सीएसआईआर-आईजीआईबी CSIR-IGIB के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया Dr. Vinod Scaria ने जानकारी देते हुए बताया है कि जब किसी एक मरीज के शरीर में दो उप वैरिएंट का मिलाप होता है तो उनसे एक और नया वैरिएंट बनता है और वह उस मरीज के जरिए समाज के दूसरे लोगों के शरीर में प्रवेश करता है। जबकि, यह प्रक्रिया काफी दुर्लभ होती है लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता है।

वहीं भारतीय वैज्ञानिकों Indian scientists के अनुसार, बीते कुछ सप्ताह में सिंगापुर में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल है। यहां संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। अभी तक प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर इसे ओमिक्रॉन के नए उप वैरिएंट एक्सबीबी का असर बताया जा रहा है जो टीकाकरण Vaccination के बाद भी लोगों को संक्रमित कर सकता है और एंटीबॉडी Antibodies का स्तर भी कम कर सकता है।

Podcast

TWN In-Focus