ओला ने ई-बाइक की रोडस्टर रेंज लॉन्च की

793
16 Aug 2024
7 min read

News Synopsis

ओला इलेक्ट्रिक Ola Electric ने ईवी और एनर्जी क्षेत्रों में नए प्रोडक्ट्स और भविष्य की रूपरेखा की घोषणा की। रोडस्टर, रोडस्टर एक्स और रोडस्टर प्रो के लॉन्च के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में प्रवेश किया और वर्ष 26 की पहली तिमाही से अपने व्हीकल्स में अपने सेल को इंटीग्रेशन करने की घोषणा की।

कंपनी ने 15 अगस्त 2024 को तमिलनाडु के कृष्णागिरी में अपने फ्यूचरफैक्ट्री में ओला के एनुअल लॉन्च इवेंट संकल्प 2024 में स्वदेशी रूप से विकसित भारत 4680 सेल और बैटरी पैक, नए जेन-3 प्लेटफॉर्म और मूवओएस 5 का भी प्रदर्शन किया।

ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीएमडी भाविश अग्रवाल Bhavish Aggarwal Founder and CMD Ola Electric ने कहा "आज भारत के 2W मार्केट का 2/3 हिस्सा मोटरसाइकिलों का है, और इस सेगमेंट में ओला के प्रवेश के साथ इंडियन 2W सेगमेंट में EV ​प्रवेश और भी तेज़ होने वाली है। हम स्कूटर सेगमेंट में EV अपनाने में तेज़ी लाने में पहले ही सफल रहे हैं, और अपने प्रोडक्ट्स के भविष्य के पोर्टफोलियो के साथ अब हम अपनी मोटरसाइकिलों के माध्यम से EV पैठ को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

अगले साल की शुरुआत में हमारे व्हीकल्स में हमारे सेल्स को इंटीग्रेशन करने के साथ हम पूरे भारत में बड़े पैमाने पर ईवी अपनाने के लिए एक नया रास्ता तैयार करने के लिए दृढ़ हैं।”

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी नई रोडस्टर सीरीज की मोटरसाइकिलों - रोडस्टर, रोडस्टर एक्स और रोडस्टर प्रो को लॉन्च करने की घोषणा की है। स्केलेबल, मॉड्यूलर, इंटीग्रेटेड ओला मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म पर निर्मित, मोटरसाइकिलें एक मिनिमलिस्ट, फ्यूचरिस्टिक और मोनोलिथिक डिज़ाइन भाषा को स्पोर्ट करती हैं। इसके अतिरिक्त ओला इलेक्ट्रिक ने अपने दो अपकमिंग मॉडल स्पोर्टस्टर और एरोहेड को भी टीज़ किया। सभी रोडस्टर वेरिएंट की बुकिंग 15 अगस्त 2024 से शुरू होगी।

अपने S1 स्कूटर पोर्टफोलियो के समान ओला इलेक्ट्रिक अपने पूरे मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो के लिए इंडस्ट्री में पहली बार 8 साल की बैटरी वारंटी प्रदान करेगा। कस्टमर्स अपनी मोटरसाइकिलों के साथ ओला के मौजूदा चार्जिंग नेटवर्क का उपयोग करने की सुविधा का भी आनंद ले सकेंगे।

Ola to integrate its Bharat 4680 cell into its vehicles starting Q1 FY26

ओला इलेक्ट्रिक ने वर्ष 26 की पहली तिमाही से अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में अपने स्वयं के सेल को इंटीग्रेशन करने की घोषणा की है, जिससे इसे हाई एफ्फिसिएंट कॉस्ट स्ट्रक्चर के साथ एक मजबूत कॉम्पिटिटिव बढ़त मिलेगी। सेल वर्तमान में ओला के गीगाफैक्ट्री में ट्रायल प्रोडक्शन के अधीन है।

इस सेल में यूनिक टेक्नोलॉजी क्षमता है, जिसमें लिथियम-आयन सेल पैक में 2170 फॉर्म-फैक्टर सेल की तुलना में पांच गुना अधिक एनर्जी (275 Wh/kg) होती है, जिसका वर्तमान में ऑटोमोबाइल एप्लीकेशन में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। सेल में एक वीडर ऑपरेटिंग विंडो (10-700C), 1,000 से अधिक चार्ज साइकल्स के साथ एक लॉन्ग लाइफ और 13 मिनट में 50% चार्ज की गारंटी के साथ बेहतर फास्ट-चार्जिंग क्षमताएं हैं।

Gen-3 platform

ओला इलेक्ट्रिक ने इसे इनोवेशन और इंजीनियरिंग का शिखर बताते हुए अपने अपकमिंग जनरेशन-3 प्लेटफॉर्म का प्रदर्शन किया जो कंपनी के भविष्य के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की नींव होगी। अब तक का सबसे एडवांस्ड ईवी प्लेटफॉर्म स्केलेबिलिटी, बेहतर परफॉरमेंस और बेहतर एफिशिएंसी के साथ-साथ लागत को भी कम करेगा।

MoveOS 5

अपने कम्युनिटी से MoveOS 4 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर के लेटेस्ट इटरेशन MoveOS 5 को टीज़ किया है। ओवरआल राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से MoveOS 5 में ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ओला मैप्स द्वारा संचालित रोड ट्रिप मोड सहित कई नई सुविधाएँ शामिल होंगी। इसमें स्मार्ट चार्जिंग, स्मार्ट पार्क, टीपीएमएस अलर्ट के साथ-साथ वॉइस असिस्टेंट और क्रुट्रिम एआई असिस्टेंट द्वारा संचालित प्रेडिक्टिव इनसाइट्स जैसे प्रदर्शन बढ़ाने वाले फीचर भी शामिल होंगे। MoveOS 5 का बीटा अपने यूजर्स के लिए दिवाली तक OTA अपडेट के माध्यम से उपलब्ध होगा।

Podcast

TWN Special