चिकित्सा के बाद भौतिकी में मिला नोबेल पुरस्कार

1380
06 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

नोबेल पुरस्कार दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी स्थापना 29 जून 1900 में हुई थी। अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक थे, उनकी इच्छा थी कि उनके मरणोपरांत उनकी संपत्ति के ब्याज से हर साल मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी कार्य करने वाले लोगों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाये। अल्फ्रेड ने लगभग 355 आविष्कार किए जिसमें डायनामाइट का आविष्कार प्रमुख था। इस पुरस्कार से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले साल के दौरान मानव जाति को शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र क्षेत्र में सबसे बड़ा फायदा पहुंचाया हो। इस साल 2021 के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत में अमेरिका के डेविड जूलियस और आर्डम पाटापोशियन को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज की, जिससे घातक बिमारियों के इलाज का पता लगाया जा सके। चिकित्सा के क्षेत्र के बाद अब भौतिकी में स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमै और जियोर्जियो पारिसि को नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। तीनों लोगों को ये पुरस्कार जटिल फिजिक्स सिस्टम की समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है। 

Podcast

TWN In-Focus