Nissan Tekton SUV भारत में 9 जुलाई को होगी पेश, Creta और Seltos को देगी टक्कर

43
22 May 2026
min read

News Synopsis

जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता Nissan अपनी नई मिड-साइज SUV निसान टेकटन को 9 जुलाई को पेश करने जा रही है। यह आगामी SUV भारतीय बाजार में कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च में से एक मानी जा रही है, क्योंकि निसान देश के बेहद प्रतिस्पर्धी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। दमदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ टेकटन का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद कई लोकप्रिय SUVs से होगा।

मिड-साइज SUV सेगमेंट में निसान की वापसी

निसान टेकटन भारत में कंपनी की मिड-साइज SUV कैटेगरी में वापसी का प्रतीक होगी। इससे पहले निसान टेरानो और निसान किक्स जैसे मॉडलों को बंद कर दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में मिड-साइज SUV सेगमेंट भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का सबसे तेजी से बढ़ने वाला और प्रतिस्पर्धी बाजार बनकर उभरा है।

टेकटन के जरिए निसान अपनी खोई हुई बाजार हिस्सेदारी वापस हासिल करना चाहती है, और उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है जो आधुनिक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी तकनीक वाली SUVs की तलाश में हैं। इस SUV का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Renault Duster और Maruti Suzuki Victoris जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा।

ऑटो इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है, कि टेकटन की लॉन्चिंग भारत में निसान की भविष्य की विकास रणनीति में अहम भूमिका निभा सकती है।

चेन्नई प्लांट में होगा उत्पादन

निसान टेकटन का निर्माण तमिलनाडु के चेन्नई स्थित रेनॉल्ट-निसान अलायंस प्लांट में किया जाएगा। यह प्लांट घरेलू मांग पूरी करने के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट्स के लिए एक प्रमुख एक्सपोर्ट हब के रूप में भी काम करता है।

वर्तमान में Renault के पास इस चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की 100% हिस्सेदारी है। इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 5 लाख यूनिट है। निसान इस फैक्ट्री का उपयोग भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों दोनों की मांग को पूरा करने के लिए करेगी।

नई SUV को निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत विकसित किया जा रहा है। इस रणनीति का उद्देश्य वैश्विक गुणवत्ता और डिजाइन मानकों को बनाए रखते हुए स्थानीय बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पाद तैयार करना है।

संभावित कीमत और मार्केट पोजिशनिंग

हालांकि निसान ने अभी तक टेकटन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

इस प्राइस रेंज के साथ टेकटन सीधे भारत की लोकप्रिय मिड-साइज SUVs को टक्कर देगी। यह सेगमेंट प्रीमियम फीचर्स, ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस, फैमिली उपयोगिता और बेहतर रोड प्रेजेंस के कारण ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

निसान इस SUV के जरिए उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है, जो स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस फीचर्स वाली SUV की तलाश में हैं।

निसान पेट्रोल से प्रेरित डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो निसान टेकटन का लुक काफी हद तक वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय Nissan Patrol से प्रेरित दिखाई देता है। SUV का डिजाइन मस्कुलर और बॉक्सी है, जो इसे दमदार रोड प्रेजेंस देता है।

फ्रंट में बड़ी ग्रिल के साथ C-शेप LED हेडलैंप दिए गए हैं। स्कल्प्टेड बंपर और शार्प बॉडी लाइन्स इसकी स्पोर्टी अपील को और मजबूत बनाते हैं। मजबूत शोल्डर लाइन्स और सीधा बॉडी प्रोफाइल इसे रग्ड और प्रीमियम लुक देते हैं।

रियर सेक्शन में फुल-विड्थ LED लाइट बार और टेलगेट पर बड़ा TEKTON बैज देखने को मिलेगा, जो निसान की नई ग्लोबल SUV डिजाइन लैंग्वेज को दर्शाता है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन युवा ग्राहकों और शहरी SUV खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

फीचर-लोडेड केबिन मिलने की उम्मीद

हालांकि कंपनी ने अभी तक पूरी फीचर लिस्ट साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है, कि निसान टेकटन कई प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड फीचर्स के साथ आएगी।

SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

केबिन में वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल ड्राइव मोड्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में अब ग्राहक टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स को काफी महत्व देते हैं।

पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन विकल्प मिल सकते हैं।

उम्मीद है कि निसान टेकटन को रेनॉल्ट डस्टर वाले इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इसका मतलब है, कि ग्राहकों को कई पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प मिल सकते हैं।

एंट्री-लेवल मॉडल में 1.0-लीटर टर्बो TCe 100 पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

इसके अलावा 1.3-लीटर टर्बो TCe 160 पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध हो सकता है। यह इंजन 163PS की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DCT) विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है।

दोनों पेट्रोल इंजन E20 फ्यूल कंपैटिबिलिटी के साथ आने की उम्मीद है, जो भारत की स्वच्छ और टिकाऊ मोबिलिटी योजनाओं के अनुरूप है।

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी आ सकता है।

निसान भविष्य में टेकटन का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। रेनॉल्ट फिलहाल डस्टर में E-Tech हाइब्रिड पावरट्रेन देती है, जिसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4kWh बैटरी पैक शामिल है।

यह हाइब्रिड सिस्टम कुल मिलाकर 160PS की पावर और 172Nm का टॉर्क देता है। रेनॉल्ट के अनुसार यह सिस्टम शहर में लगभग 80% ड्राइविंग परिस्थितियों में SUV को इलेक्ट्रिक मोड में चलाने में सक्षम है, जिससे बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन मिलता है।

अगर निसान टेकटन में भी यही हाइब्रिड तकनीक पेश करती है, तो यह SUV पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों और कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले खरीदारों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।

भारत में विकास रणनीति का अहम हिस्सा बनेगी टेकटन

निसान टेकटन की लॉन्चिंग ऐसे समय में हो रही है, जब भारतीय SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। दमदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, हाइब्रिड तकनीक और संभावित आक्रामक कीमत के साथ टेकटन कंपनी के लिए महत्वपूर्ण वॉल्यूम ड्राइवर साबित हो सकती है।

यह आगामी SUV भारत में निसान की पैसेंजर व्हीकल मौजूदगी को मजबूत करने के साथ-साथ कंपनी के एक्सपोर्ट ऑपरेशंस को भी बढ़ावा देने में मदद करेगी।

Podcast

TWN In-Focus