Nissan Gravite की डिलिवरी पूरे भारत में शुरू

64
05 Mar 2026
7 min read

News Synopsis

निसान मोटर ने भारत में ग्रेवाइट एमपीवी की डिलीवरी शुरू कर दी है, इसकी कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, ग्रेवाइट में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 71 हॉर्सपावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

निसान ने अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV Gravite को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, चार मीटर से कम लंबाई वाला ये मॉडल मूल रूप से रेनॉल्ट ट्राइबर का ही नया वेरिएंट है, ग्रेवाइट भारत भर के डीलरों तक पहुंच चुकी है, और इसकी डिलीवरी देशभर में शुरू हो चुकी है, चलिए आपको इस कार के फीचर्स, इंजन और कलर ऑप्शन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

निसान ग्रेवाइट: डिजाइन

ग्रेवाइट निसान के सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाती है, सामने की तरफ जानी-पहचानी वी-मोशन ग्रिल के दोनों ओर पतली हेडलाइट्स हैं, जिनमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स लगी हैं, बोनट पर “ग्रेवाइट” लिखा हुआ है, जबकि बंपर पर सिल्वर डिटेलिंग, हुड एलिमेंट और एक स्किड प्लेट है, जो इसे एक रफ एंड टफ लुक देती है।

साइड से देखने पर इस एमपीवी में नए डिजाइन के 15-इंच के अलॉय व्हील और रूफ रेल नजर आते हैं, पीछे का डिज़ाइन भी इसी थीम को आगे बढ़ाता है, जिसमें क्रोम स्ट्रिप से जुड़े शार्प टेललैंप, बीच में निसान का बैज और लैंप क्लस्टर में “Gravite” ब्रांडिंग शामिल है, बंपर पर सिल्वर एक्सेंट सामने के डिज़ाइन से मेल खाते हैं, अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो इस कार में आपको 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं, फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, मेटैलिक ग्रे और स्टॉर्म व्हाइट।

निसान ग्रेवाइट: केबिन और फीचर्स

अंदर से ग्रेवाइट सात सीटों वाले लेआउट के साथ पर ज़ोर देती है, केबिन में काले और सफेद कलर की थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे स्वेड इंसर्ट और विशिष्ट सिलाई पैटर्न से और भी दमदार बनाया गया है, एक नया डिज़ाइन किया गया स्टीयरिंग व्हील 7-इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के सामने है, जबकि सेंटर कंसोल में आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाओं से लैस 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

निसान ग्रेवाइट: इंजन और परफॉर्मेंस

ग्रेवाइट में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 71 हॉर्सपावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, ये इंजन रेनॉल्ट ट्राइबर में भी इस्तेमाल किया गया है, लेकिन निसान की खासियतों के हिसाब से इसे ट्यून किया गया है, आप इसमें पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, मैनुअल गियरबॉक्स की माइलेज 19.3 किमी प्रति लीटर और AMT की 19.6 किमी प्रति लीटर है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे किफायती ऑप्शन में से एक बनाती है, निसान ने ये भी पुष्टि की है, कि आने वाले समय में इसमें CNG का ऑप्शन भी जोड़ा जाएगा।

Podcast

TWN In-Focus