Netflix ने बच्चों के लिए Playground ऐप लॉन्च किया

156
22 May 2026
7 min read

News Synopsis

Latest Update

Netflix में बड़ी नियुक्ति, निकिता आर्या बनीं नई मार्केटिंग मैनेजर

मार्केटिंग प्रोफेशनल Netflix ने निकिता आर्या को मार्केटिंग मैनेजर – फिल्म एंड सीरीज के पद पर नियुक्त किया है। जो उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका अनुभव एंटरटेनमेंट, FMCG, स्पोर्ट्सवियर, IT और ऑटोमोबाइल जैसे कई प्रमुख वैश्विक ब्रांड्स के साथ रहा है।

नेटफ्लिक्स में निकिता आर्या की नई भूमिका

निकिता आर्या ने आधिकारिक रूप से नेटफ्लिक्स में मार्केटिंग मैनेजर – फिल्म एंड सीरीज के रूप में जॉइन किया है। और बताया कि वह ऐसी कंपनी से जुड़ रही हैं, जो न केवल संस्कृति का हिस्सा बनती है, बल्कि उसे आकार भी देती है।

उन्होंने “कल्चर-फर्स्ट मार्केटिंग” के प्रति अपने जुनून का उल्लेख किया, जिसमें ब्रांड निर्माण, कहानी कहने (स्टोरीटेलिंग) और ऐसे आईपी (IP) बनाना शामिल है, जो दर्शकों से गहराई से जुड़ते हैं।

उनके अनुसार सबसे बेहतरीन मार्केटिंग वह होती है, जो संस्कृति को बाधित नहीं करती बल्कि उसका हिस्सा बन जाती है।

कल्चर-ड्रिवन मार्केटिंग पर फोकस

निकिता आर्या ने बताया कि वह हमेशा से ऐसी मार्केटिंग में विश्वास रखती हैं, जो संस्कृति पर आधारित हो। उनके अनुसार सफल कैंपेन वे होते हैं, जो लोगों की बातचीत और पॉप कल्चर का हिस्सा बन जाते हैं।

नेटफ्लिक्स में उनकी भूमिका फिल्मों और वेब सीरीज के लिए ऐसे मार्केटिंग कैंपेन बनाने की होगी जो वैश्विक दर्शकों से जुड़ सकें। उनका अनुभव उन्हें स्टोरीटेलिंग-ड्रिवन मार्केटिंग रणनीतियों में मजबूत योगदान देने में मदद करेगा।

Coca-Cola कंपनी में पिछला अनुभव

नेटफ्लिक्स से पहले निकिता आर्या ने The Coca-Cola Company में इंटीग्रेटेड मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, कॉमेडी और फूड से जुड़े ब्रांड प्लेटफॉर्म और कैंपेन पर काम किया।

उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं:

  • Sprite Joke in a Bottle
  • Sprite Hottest Day
  • Thums Up Toofani Biryani
  • Thums Up Biryani Hunt
  • Limca Sportz Yo-Yo Test

स्पोर्ट्सवियर और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में अनुभव

निकिता आर्या ने adidas और Reebok जैसी वैश्विक कंपनियों में भी ब्रांड मैनेजमेंट की भूमिकाएँ निभाई हैं।

इस दौरान उन्होंने निम्न क्षेत्रों में काम किया:

  • ब्रांड स्ट्रेटजी
  • मीडिया प्लानिंग
  • इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग
  • CRM (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट)
  • स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल एक्टिवेशन
  • स्पॉन्सरशिप कैंपेन

HCL Technologies में शुरुआती करियर

अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने HCL Technologies में स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग के क्षेत्र में काम किया।

यहां उन्होंने:

  • एम्प्लॉयर ब्रांडिंग
  • ATL और BTL कैंपेन
  • इंटरनल कम्युनिकेशन प्रोग्राम
  • एक्सटर्नल कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी

पर काम किया।

Audi India में ऑटोमोबाइल मार्केटिंग अनुभव

उन्होंने Audi India में भी काम किया, जहां उन्होंने लग्जरी ऑटोमोबाइल मार्केटिंग का अनुभव प्राप्त किया।

उनकी जिम्मेदारियों में शामिल थे:

  • इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कैंपेन
  • एक्सपीरिएंशल एक्टिवेशन
  • मीडिया प्लानिंग
  • इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग
  • सेलिब्रिटी पार्टनरशिप
  • प्रोडक्ट लॉन्च कैंपेन

करियर का विविध अनुभव

निकिता आर्या का करियर कई प्रमुख इंडस्ट्रीज में फैला हुआ है, जिसमें शामिल हैं:

  • एंटरटेनमेंट (Netflix)
  • FMCG (Coca-Cola)
  • स्पोर्ट्सवियर (adidas, Reebok)
  • IT सर्विसेज (HCL Technologies)
  • ऑटोमोबाइल (Audi India)

स्टोरीटेलिंग और ब्रांड बिल्डिंग में विशेषज्ञता

अपने पूरे करियर में उन्होंने हमेशा स्टोरीटेलिंग-ड्रिवन मार्केटिंग पर फोकस किया है। उनका मानना है, कि सफल ब्रांड वे होते हैं जो उपभोक्ताओं से भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं।

उनकी विशेषज्ञता में शामिल हैं:

  • कंज्यूमर-फर्स्ट मार्केटिंग
  • पॉप कल्चर इंटीग्रेशन
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • इन्फ्लुएंसर कैंपेन
  • एक्सपीरिएंशल मार्केटिंग

नेटफ्लिक्स में भूमिका का महत्व

नेटफ्लिक्स में यह नई भूमिका उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि कंपनी वैश्विक स्तर पर अपनी सामग्री और दर्शक आधार को तेजी से बढ़ा रही है।

OTT बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मार्केटिंग का महत्व और भी बढ़ गया है। निकिता आर्या का अनुभव नेटफ्लिक्स को अधिक प्रभावशाली और कल्चर-ड्रिवन कैंपेन बनाने में मदद करेगा।

निष्कर्ष:

निकिता आर्या का Netflix में मार्केटिंग मैनेजर – फिल्म एंड सीरीज के रूप में जुड़ना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

उनका विविध इंडस्ट्री अनुभव और कल्चर-फोकस्ड मार्केटिंग दृष्टिकोण उन्हें डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक मजबूत प्रोफेशनल बनाता है।

Previous Update

Netflix ने 8 साल तक के बच्चों के लिए एक नया ऐप Netflix Playground लॉन्च किया है, यह एक अलग ऐप है, जिसमें बच्चों के लिए गेम्स और इंटरएक्टिव एक्टिविटीज होंगी, खास बात यह है, कि यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है, इसमें कोई विज्ञापन (Ads) या इन-ऐप खरीदारी नहीं है, यह ऐप Netflix के सब्सक्रिप्शन के साथ ही मिलता है, फिलहाल यह कुछ देशों में सिर्फ iPhone और iPad पर उपलब्ध है, कंपनी इसे इसी महीने के अंत तक दुनिया भर में लॉन्च करेगी।

Netflix Playground क्या है?

Netflix Playground एक अलग ऐप है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Netflix अकाउंट से लॉगिन करना होगा, इसमें Peppa Pig और Sesame Street जैसे पॉपुलर शोज के कैरेक्टर्स पर बेस्ड गेम्स दिए गए हैं, खास बात यह है, कि ये सभी गेम्स तुरंत खेले जा सकते हैं, और बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं।

यह ऐप खास तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है, जिसमें आसान इंटरफेस और उनकी उम्र के हिसाब से कंटेंट दिया गया है, साथ ही इसमें कोई विज्ञापन या इन-ऐप खरीदारी नहीं है, जिससे बच्चों को बिना किसी रुकावट के सुरक्षित और आसान अनुभव मिलता है।

Netflix Playground में मिलने वाले गेम्स

Netflix Playground में बच्चों के लिए कई मजेदार और सीखने वाले गेम्स शामिल किए गए हैं, जो पॉपुलर शोज और कैरेक्टर्स पर आधारित हैं, जैसे:-

Playtime With Peppa Pig – छोटे बच्चों के लिए आसान और मजेदार एक्टिविटीज

Sesame Street – Elmo और Cookie Monster के साथ गेम्स

Dr. Seuss’s Horton! – स्टोरी बेस्ड एडवेंचर गेम

Storybots – सीखने के साथ खेलने वाले गेम्स

Bad Dinosaurs – मजेदार और हल्के-फुल्के गेम्स

Dr. Seuss’s The Sneetches – क्रिएटिव और इंटरएक्टिव गेम

Dr. Seuss’s Red Fish, Blue Fish – रंग और पैटर्न पर आधारित गेम

Let’s Color – बच्चों के लिए कलरिंग और ड्रॉइंग एक्टिविटी

Netflix Kids कंटेंट में बड़ा अपडेट

Netflix ने अपने नए Playground ऐप के साथ बच्चों के कंटेंट को भी और मजबूत करने की तैयारी की है, कंपनी अब बच्चों और प्रीस्कूल ऑडियंस के लिए नए शोज, पुराने फेवरेट्स के नए सीजन और फ्रेश एपिसोड्स जोड़ रही है, जिससे आने वाले समय में बच्चों को और ज्यादा कंटेंट मिलेगा।

नया शो: Young MacDonald

Netflix अपने प्लेटफॉर्म पर Young MacDonald नाम का नया प्रीस्कूल शो ला रहा है, यह शो Old MacDonald के पोते और उसके जानवर दोस्तों की कहानी पर आधारित है, इसमें बच्चे मजेदार तरीके से फार्म लाइफ और छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाना सीखेंगे, इस शो में म्यूजिक, सिंपल स्टोरी और सीखने वाली बातें शामिल होंगी, इसका मकसद बच्चों में क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल बढ़ाना है।

पैरेंट्स के लिए भी पूरा कंट्रोल

इस ऐप में Netflix के पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी दिए गए हैं, ऐसे में पैरेंट्स:-

> अलग किड्स प्रोफाइल बना सकते हैं।

> कंटेंट फिल्टर और ब्लॉकिंग ऑप्शन।

> बच्चों की देखने की हिस्ट्री भी ट्रैक कर सकते हैं।

> माता-पिता तय कर सकते हैं, कि बच्चे क्या देख और खेल सकते हैं।

कहां उपलब्ध है, और कब आएगा भारत में?

Netflix Playground फिलहाल अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध है, कंपनी ने बताया है, कि इसे 28 अप्रैल को दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा, यानी जल्द ही यह भारत में भी आ सकता है।

Netflix की गेमिंग स्ट्रैटेजी क्या है?

Netflix ने 2021 में मोबाइल गेमिंग की शुरुआत की थी, लेकिन Playground उसका पहला ऐसा ऐप है, जो खास तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है, कंपनी इसे Apple Arcade जैसे प्लेटफॉर्म के मुकाबले में पेश कर रही है, फर्क यह है, कि Netflix अपने गेम्स को अलग से बेचने के बजाय अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन के साथ ही ऑफर कर रहा है, जिससे यूजर्स को अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।

Podcast

TWN Ideas