बलूचिस्तान में उमड़ी नवरात्री की भीड़  

2196
11 Oct 2021
4 min read

News Synopsis

नव दिन की रात्रि, नवरात्री चल रही है। इस समय माँ दुर्गा के नौ रूपों का त्यौहार है। माता के अनुयायी व्रत रहकर भजन-कीर्तन कर माँ को अपनी भक्ति का प्रदर्शन करते हैं। माँ के अनुयायी केवल भारत तक सिमित नहीं बल्कि इस दुनिया के कोने-कोने में पाए जाते हैं। हिंदुओं का मक्का माने जाने वाले ''हिंगलाज'' तीर्थ स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसकी ख़ास बात तो यह है कि बलूचिस्तान में माता का यह स्थान उनके पार्थिव शरीर के 51 टुकड़े में से एक शक्तिपीठ है। मान्यता है कि दुनिया को भगवान शिव के तांडव से बचाने के लिए विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के पार्थिव शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया। देवी सती का सिर हिंगलाज पहाड़ी पर गिरा था।

Podcast

TWN Prime