गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन नादिर गोदरेज ने अपने पद से हटने का निर्णय लिया है, यह कदम गोदरेज परिवार के बीच हाल ही में हुए व्यावसायिक विभाजन और पुनर्गठन समझौते का हिस्सा माना जा रहा है, उनके हटने के बाद समूह की कमान अगली पीढ़ी या परिवार के अन्य सदस्यों के हाथों में सौंपी जाएगी।
गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन नादिर गोदरेज अगस्त 2026 में रिटायर होने वाले हैं, कंपनी ने घोषणा की, रिटायरमेंट के बाद वे ग्रुप में ‘चेयरमैन एमेरिटस’ की भूमिका निभाएंगे, 1977 से उन्होंने कई दशकों तक इस बड़े ग्रुप को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है, कंपनी ने बताया कि नादिर उस समय गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज़ के बोर्ड से हट जाएंगे, जेनरेशनल सक्सेशन प्लानिंग के तहत उन्होंने एस्टेक लाइफसाइंसेज के चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से भी इस्तीफा दे दिया है, यह फैसला 13 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।
नादिर गोदरेज Nadir Godrej ने कहा कि कई दशकों तक गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की सेवा करना और उन बेहतरीन सहकर्मियों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और उद्देश्य के साथ इस संस्थान को खड़ा किया है, उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है, कि अगली पीढ़ी के नेतृत्व में यह ग्रुप और भी मजबूत होता जाएगा, और साथ ही अपनी वैल्यूज के साथ जुड़ा रहेगा।
नादिर के बाद, ग्रुप के ‘चेयरमैन डेजिग्नेट’ पिरोजशा गोदरेज, 14 अगस्त 2026 से गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप और गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन का पद संभालेंगे, वे गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज कैपिटल और गोदरेज वेंचर्स के चेयरमैन के तौर पर भी काम करते रहेंगे, इस बदलाव को “एक जिम्मेदारी और एक सौभाग्य” बताते हुए पिरोजशा ने कहा कि हमें पीढ़ियों से एक शानदार विरासत मिली है, अब हमारा काम है, कि हम बड़े लक्ष्यों के साथ इस विरासत को और आगे बढ़ाएं, और साथ ही उन वैल्यूज पर भी कायम रहें जो हमारी पहचान हैं।
बुरजिस गोदरेज एग्रोवेट यूनिट के चेयरमैन की भूमिका संभालेंगे और 14 अगस्त 2026 से गोदरेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल होंगे, उन्होंने तत्काल प्रभाव से एस्टेक लाइफसाइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे उसके बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहेंगे, बुरजिस गोदरेज ने हमारा ध्यान एक मजबूत और ज्यादा लचीला Godrej Agrovet बनाने पर होगा—जिसमें हम अपने सभी व्यवसायों में काम करने के तरीके को बेहतर बनाते हुए लगातार विकास को बढ़ावा देंगे, Godrej Industries Group में बड़े नेतृत्व बदलाव के बीच Godrej Chemicals के CEO विशाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से Astec LifeSciences का Chairperson नियुक्त किया गया है, Astec LifeSciences के मौजूदा COO अरिजीत मुखर्जी को Executive Director नियुक्त किया जाएगा।
सोमवार को Godrej Industries के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ₹888.75 प्रति शेयर पर बंद हुए, जिसमें 0.37% की गिरावट आई।
पिछले पाँच ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक में 4.5% की बढ़त हुई है, जबकि पिछले छह महीनों में इसमें 15% की गिरावट आई है। साल की शुरुआत से Godrej Industries के शेयरों में 14% की गिरावट आई है।
NSE के डेटा के अनुसार कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹29,908.27 करोड़ है।
कंपनी के शेयरों ने 6 जून 2025 को ₹1,390 का 52-हफ़्ते का उच्चतम स्तर और 30 मार्च 2026 को ₹744.20 का 52-हफ़्ते का न्यूनतम स्तर छुआ था।
Godrej Industries Group, मूल्यों पर आधारित दृष्टिकोण के साथ व्यवसायों के एक विविध पोर्टफोलियो के माध्यम से दुनिया भर में 1.1 अरब से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करता है। ग्रुप ने FY25 में $6.1 अरब का राजस्व दर्ज किया और 31 मार्च 2026 तक इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग $20 अरब था, जिसके परिचालन FMCG, रियल एस्टेट, वित्तीय सेवाओं, कृषि और रसायनों तक फैले हुए हैं।
यह भारत में कई श्रेणियों में एक अग्रणी खिलाड़ी है, जिसमें आवासीय रियल एस्टेट, पशु आहार, कच्चा पाम तेल, ओलेओकेमिकल्स, घरेलू कीटनाशक, हेयर कलर और एयर केयर शामिल हैं।