टॉप 10 अमीरों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंचे मुकेश अंबानी

1048
21 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर Forbes Real Time Billionaire लिस्ट में आज टॉप विनर Top Winner  में मुकेश अंबानी Mukesh Ambani 5 अरब डॉलर Billion Dollar की कमाई के साथ नंबर वन पोजीशन पर हैं तो टॉप लूजर में नंबर वन एलन मस्क Elon Musk हैं, जिन्होंने एक ही दिन में 12.1 अरब डॉलर गंवाया है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज Reliance Industries के शेयरों में तेजी की बदौलत अंबानी के नेटवर्थ Networth में सुबह सवा दस बजे तक 4.7 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स Bloomberg Billionaire Index में मुकेश अंबानी 9वें तो फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं।

इस तरह से बढ़ते शेयरों की बदौलत रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में अब नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो पायदान की छलांग लगाते हुए स्टीव बॉल्मर Steve Ballmer और लैरी एलिशन Larry Ellison को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक अंबानी की कुल संपत्ति अभी 121.9 अरब डॉलर है तो अंबानी की 104.3 अरब डॉलर है। गुरुवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज 52 हफ्ते के हाई 2776.40 रुपये पर पहुंच गए हैं।  वहीं गौतम अडानी की Gautam Adani संपत्ति में आज 2.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह अभी भी छठवें स्थान पर काबिज हैं। 

Podcast

TWN In-Focus