मोटोरोला ने 108MP कैमरे के साथ Moto G77 और G67 लॉन्च किया

56
02 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपने करोड़ों फैंस के लिए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। मोटोरोला की तरफ से बाजार में Moto G77 और Moto G67 को लॉन्च किया गया है। अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए आपको इनकी डिटेल जानकारी देते हैं।

मोटोरोला के इन नए स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Moto G67 को बाजार में 199.99 पाउंड यानी लगभग 25,400 रुपये में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम, 128GB स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने इसे बाजार में Pantone Arctic Seal और Pantone Nile कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

Moto G77 की कीमत 250 पाउंड यानी लगभग 31,700 रुपये है, और यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको Pantone Shaded Spruce और Pantone Black Olive कलर मिलने वाले हैं। कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन्स को फिलहाल सेलेक्टेड मार्केट में लॉन्च किया है।

Moto G77, Moto G67 के स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के दोनों ही स्मार्टफन्स में आपको 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। दोनों ही स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए आपको स्मार्टफोन्स में Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स में आपको लो ब्लू लाइट और लो मोशन ब्लर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

मोटोरोला ने Moto G67 में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। वहीं आपको Moto G77 में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करते हैं। Moto G67 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं Moto G77 में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। दोनों फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा के लिए इनमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Moto G77, Moto G67 का कैमरा

कैमरा डिपॉर्टमेंट की बात करें तो Moto G67 में आपको रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। Moto G77 में कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा दिया है, जो कि 3X जूम को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन्स को पावर देने के लिए 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Podcast

TWN In-Focus