दुनिया की बड़ी मोबाइल फोन Mobile Phones निर्माता कंपनी Motorola ने दो स्मार्टफोन Smartphone, Moto G Stylus 5G (2022) और Moto G 5G (2022) को लांच किया है। इन फोन्स को Moto G सीरीज में लांच किया गया है। हालांकि Moto G Stylus 5G (2022) इससे पहले 2021 में आए Moto G Stylus 5G का सक्सेसर है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा Triple Rear Cameras है और ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है। कंपनी ने Moto G 5G (2022) को Moto G 5G के अपग्रेडेड मॉडल Upgraded Model के रूप में लांच किया है।
इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। कीमत की बात की जाए तो Moto G Stylus 5G (2022) 8GB RAM + 256GB कन्फिग्रेशन Configuration में आता है जिसकी कीमत $499.99 यानी लगभग 38,100 रुपए है। इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है। जबकि Moto G 5G (2022) को 6GB + 256GB कन्फिग्रेशन में लांच किया गया है जिसकी कीमत $399.99 यानी लगभग 30,500 रुपए है। फोन को सिंगल मूनलाइट ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 19 मई से अमेरिका में शुरू हो जाएगी। जल्द ही यह कनाड़ा में भी लॉन्च होगा, लेकिन अन्य मार्केट्स में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है।