दुनिया के इन 10 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा करोड़पति, देखें लिस्ट

424
15 Sep 2022
min read

News Synopsis

आज हम दुनियां के उन शहरों की बात करेंगे जहां सबसे ज्यादा करोड़पति Millionaires रहते हैं। न्यूयॉर्क New York, टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को Tokyo and San Francisco खाड़ी क्षेत्र ऐसे स्थान हैं जहां दुनिया में सबसे अधिक करोड़पति निवास करते हैं।  ब्लूमबर्ग Bloomberg ने हेनले एंड पार्टनर्स ग्रुप Henley & Partners Group के हवाले से इससे जुड़ी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, यह एक रेजीडेंसी सलाहकार फर्म है। सबसे अधिक करोड़पति वाले शीर्ष दस शहरों की सूची में पांच संयुक्त राज्य अमेरिका USA में हैं।

इन दस शहरों के नाम इस प्रकार हैं-1. न्यूयाॅर्क, 2. टोक्यो Tokyo,3. सेन फ्रांसिस्को खारी क्षेत्र San Francisco Khari Region, 4. लंदन, 5. सिंगापुर, 6. लॉस एंजिल्स व मालिबू, 7. शिकागो,8. हाउस्टन, 9. बीजिंग, 10.शंघाई शामिल हैं। वहीं ब्लूमबर्ग की ओर से जारी सूची के अनुसार वर्ष 2022 पहले भाग में न्यूयार्क शहर में 12 फीसदी करोड़पति कम हो गए हैं। जबकि सेनफ्रांसिस्को खाड़ी के करोड़तियों की संख्या में चार प्रतिशत की कटौती हुई है।

इस दौरान लंदन शहर के करोड़पतियों की संख्या में नौ प्रतिशत की कटौती हुई है। ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट के अनुसार रियाद और शारजाह Riyadh and Sharjah में इस साल अब तक सबसे तेजी से करोड़पतियों की आबादी बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अबू धाबी और दुबई में भी करोड़पतियों की आबादी तेजी से बढ़ी है। 

Podcast

TWN In-Focus