अंडमान-निकोबार पहुंचा मानसून, जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत

1072
17 May 2022
7 min read

News Synopsis

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh पंजाब Punjab और हरियाणा Haryana सहित उत्तर भारत North India के कई इलाकों में लोगों को लगातार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग Indian Meteorological Department ने सोमवार को जानकारी दी कि लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। IMD ने कहा कि बहुप्रतीक्षित मानसून Monsoon सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह Andaman and Nicobar Islands पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों मे वह भारत India के मुख्य भाग की तरफ बढ़ेगा, जिससे अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में गिरावट आएगी।

आपको बता दें कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाएं South-West Monsoon Winds अपने साथ भारत में करीब चार महीने लंबे बारिश के मौसम को लाती है। इससे न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, बल्कि यह देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था Agriculture Based Economy के लिए काफी अहम होता है। भारतीय मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून सीजन शुरुआत की पुष्टि की है।

इसके साथ मौसम विभाग ने यह भी कहा कि तमिलनाडु Tamil Nadu में सोमवार से बुधवार तक और लक्षद्वीप में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने लक्षद्वीप और उत्तरी तमिलनाडु तट पर चक्रवाती हवाओं की मौजूदगी से अगले पांच दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। 

Podcast

TWN Special