देश में अप्रैल महीने में लाखों लोगों को मिली नई नौकरियां

859
21 Jun 2022
min read

News Synopsis

देश में अप्रैल के महीने में लाखों लोगों को नई नौकरियां New Jobs मिली हैं। देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार Employment बढ़ा हैं। ईपीएफओ EPFO ने अप्रैल 2022 में शुद्ध रूप से 17.08 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह संख्या मार्च में 12.76 लाख सदस्यों की तुलना में 34 फीसदी ज्यादा है। श्रम मंत्रालय Labor Ministry ने सोमवार को जारी एक बयान में जानकारी देते हुए बताया है कि वेतन Salary पर रखे गए कर्मचारियों (पेरोल) को लेकर ईपीएफओ के आंकड़ों EPFO Data के अनुसार, अप्रैल 2022 में शुद्ध रूप से 17.08 लाख सदस्य जुड़े हैं।

बयान के मुताबिक सालाना आधार पर अप्रैल 2021 के मुकाबले अप्रैल 2022 में सदस्यों की संख्या में 4.32 लाख की वृद्धि की गई है। जबकि, पिछले साल अप्रैल के दौरान शुद्ध रूप से 12.76 लाख सदस्यों को जोड़ा गया था। आंकड़ों की माने तो, महाराष्ट्र Maharashtra, कर्नाटक Karnataka, तमिलनाडु Tamil Nadu, गुजरात Gujarat, हरियाणा और दिल्ली Haryana and Delhi इसमें आगे रहे हैं।

उम्र के आधार पर पेरोल आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 के दौरान सबसे अधिक इजाफा 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ। इस दौरान 4.30 लाख सदस्य जुड़े। इसके बाद 3.74 लाख की संख्या के साथ 29-35 आयु वर्ग का स्थान रहा है। 

Podcast

TWN In-Focus