Latest Update
MG Majestor मई 2026 में भारत के फुल-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। यह MG Gloster पर आधारित है, लेकिन इसमें कई बड़े अपडेट किए गए हैं। इसे सेगमेंट के लीडर Toyota Fortuner को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है। शुरुआती ड्राइव अनुभव के आधार पर जानते हैं इसकी 5 खूबियां और 3 कमियां।
MG Majestor का डिजाइन काफी बोल्ड और आकर्षक है। यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी SUVs में से एक है और साइज में Fortuner से भी बड़ी है। इसका रोड प्रेजेंस काफी मजबूत और ध्यान खींचने वाला है।
फ्रंट में Mosaic Matrix ग्रिल, LED हेडलाइट्स और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसे एक प्रीमियम और मस्कुलर लुक देते हैं। बॉडी क्लैडिंग और बॉक्सी डिजाइन इसे और भी दमदार बनाते हैं। हालांकि, इसमें फंक्शनल रूफ रेल्स का न होना थोड़ा निराशाजनक है।
MG ने Majestor को आधुनिक फीचर्स से लैस किया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है।
इसके साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। JBL साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ केबिन अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
Majestor का व्हीलबेस 2950 mm है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस देता है। दूसरी पंक्ति में बैठने वालों के लिए पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलता है।
ग्राहकों को कैप्टन सीट्स और बेंच सीट्स दोनों विकल्प मिलते हैं। इसके साथ तीसरा क्लाइमेट कंट्रोल जोन भी दिया गया है। हालांकि, दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटेड सीट्स की कमी महसूस होती है। मसाज सीट्स एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध हैं।
सुरक्षा के मामले में MG Majestor काफी मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
इसके अलावा TPMS, ISOFIX माउंट्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। Savvy वेरिएंट में ADAS फीचर्स जैसे Adaptive Cruise Control, AEB, Lane Assist, Blind Spot Detection और Rear Cross Traffic Alert भी मिलते हैं।
MG Majestor ऑफ-रोडिंग के लिए भी काफी सक्षम है। इसमें 4WD सिस्टम और पांच टेरेन मोड्स – Normal, Mud, Sand, Snow और Rock मिलते हैं।
ट्रिपल डिफरेंशियल सेटअप और Crawl Control फीचर इसे कठिन रास्तों पर बेहतर बनाते हैं। Crawl Control 3–4 किमी/घंटा की स्पीड बनाए रखता है, जिससे ड्राइवर को केवल स्टीयरिंग पर ध्यान देना होता है।
हालांकि Majestor फीचर्स से भरपूर है, लेकिन केबिन क्वालिटी में कुछ कमियां नजर आती हैं। इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की गुणवत्ता उतनी प्रीमियम नहीं लगती।
कुछ हिस्से जैसे फ्लैप्स और बटन थोड़े सस्ते और कमजोर महसूस होते हैं। दूसरी पंक्ति की सीट्स में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट या टम्बल फंक्शन नहीं मिलता, जिससे तीसरी पंक्ति में जाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
इंजन पावरफुल और टॉर्की है, लेकिन इसमें रिफाइनमेंट की कमी है। डीजल इंजन होने के बावजूद इसकी आवाज ज्यादा सुनाई देती है।
केबिन इंसुलेशन बेहतर हो सकता था, क्योंकि ड्राइव के दौरान इंजन की आवाज अंदर तक आती है।
Majestor की राइड क्वालिटी स्मूद सड़कों पर अच्छी है, लेकिन खराब रास्तों पर यह थोड़ा बाउंसी महसूस होती है।
लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस और बड़े साइज के कारण कॉर्नरिंग के दौरान बॉडी रोल भी महसूस होता है। ड्राइवर के लिए यह मैनेजेबल है, लेकिन पीछे बैठने वालों को थोड़ी असुविधा हो सकती है।
निष्कर्ष: दमदार SUV, लेकिन सुधार की गुंजाइश बाकी
MG Majestor अपने दमदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स, बड़े केबिन और ऑफ-रोड क्षमता के साथ एक मजबूत SUV के रूप में सामने आती है। यह Toyota Fortuner को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है।
हालांकि केबिन क्वालिटी, इंजन रिफाइनमेंट और राइड कम्फर्ट जैसे पहलुओं में सुधार की जरूरत है। अगर MG इन कमियों को दूर कर लेती है, तो यह SUV अपने सेगमेंट में टॉप विकल्प बन सकती है।
Previous Update
MG Majestor SUV: JSW MG Motor India 20 अप्रैल को भारतीय बाजार में Majestor SUV लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी SUV को लेकर काफी चर्चा में है। क्योंकि ऑफिसियल लॉन्च से पहले ही कंपनी ने जम्मू-कश्मीर में एक चालू रेलवे ट्रैक पर ट्रेन खींचने के चैलेंज को पूरा करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। कंपनी ने बताया कि इस प्री-लॉन्च SUV ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को 300 फीट से अधिक दूरी तक खींचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड अब तक की सबसे भारी ट्रेन को SUV से खींचने का है।
रिपोर्ट के अनुसार इस टेस्ट के लिए जिस SUV का इस्तेमाल किया गया था, वह एक स्टॉक प्रोडक्शन यूनिट था, जिससे यह साफ होता है, कि यह उपलब्धि बिना किसी खास बदलाव के हासिल की गई थी। SUV में 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 215 hp का पावर और 278 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी है। साथ ही इसमें तीन लॉकिंग डिफरेंशियल भी दिए गए हैं।
सबसे भारी ट्रेन खींचने की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कैटेगरी ऐतिहासिक रूप से मानवीय शक्ति से जुड़ी रही है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे भारी ट्रेन खींचने की कैटेगरी पहले आमतौर पर इंसानों की ताकत से जुड़े रिकॉर्ड के लिए जानी जाती थी। गिनीज के रिकॉर्ड के अनुसार यह पुराना रिकॉर्ड 1999 में जुराज बारबेरिक ने बनाया था, जिन्होंने स्लोवाकिया में 1,000 टन वजनी 20 डिब्बों वाली मालगाड़ी को 4.5 मीटर से अधिक खींचा था। MG के प्रयास से अब यह खिताब SUV के साथ ऑटोमोटिव सेक्टर में आ गया है। क्योंकि पहली बार किसी SUV ने इस तरह का प्रयास किया है।
Majestor SUV को भारत में MG की प्रीमियम D+ सेगमेंट SUV के रूप में तैयार किया जा रहा है। और उम्मीद है, कि यह ब्रांड की लाइनअप में Gloster से ऊपर की कैटेगरी में आएगी। इस मॉडल को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था, और इसे एक बड़ी फीचर-रिच SUV के रूप में उन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो इस सेगमेंट में अधिक दमदार विकल्प की तलाश में हैं।
गिनीज रिकॉर्ड बनाने के प्रयास ने भले ही सबका ध्यान खींचा हो, लेकिन मॉडल के कमर्शियल लॉन्च डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। कंपनी ने अभी तक अंतिम कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस रिकॉर्ड बनाने के प्रयास से SUV के प्री-लॉन्च अभियान को मजबूती मिली है, वो भी ऐसे समय में जब MG प्रीमियम SUV बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
ट्रेन खींचने का यह अभ्यास ऑटोमोबाइल कंपनियों की उस ट्रेंड का हिस्सा है, जिसमें लॉन्च से पहले गाड़ियों की ताकत और क्षमता दिखाकर लोगों का ध्यान खींचा जाता है।
इस मामले में MG ने Majestor के साइज, टॉर्क आउटपुट और खींचने की क्षमता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अलग और काफी आकर्षक चैलेंज का इस्तेमाल किया है। Tata Motors जैसे ब्रांड पहले भी कर्व और सफारी जैसे अपने मॉडलों की मार्केटिंग के लिए इसी तरह के तरीके अपना चुके हैं।
भारत में पहले भी ऐसी ताकतवर गाड़ियों के कई रिकॉर्ड सामने आ चुके हैं, जून 2025 में Tata Harrier.ev ने करीब 72,000 किलो वजनी भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान को खींचकर सबको चौंका दिया था, वहीं इसी SUV ने 23 से 27 टन के WhAP 8×8 बख्तरबंद वाहन को भी आसानी से खींचकर अपनी क्षमता साबित की, इससे पहले फरवरी 2025 में Tata Curvv ने 48,000 किलोग्राम वजनी Boeing 737 विमान को लगभग 100 मीटर तक खींचकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई थी, वहीं मार्च 2017 में Tata Hexa देश की पहली ऐसी UV बनी थी, जिसने Boeing 737-800 विमान को खींचने का कारनामा किया था।