Meesho ने अपने कर्मचारियों के लिए किया लीव पॉलिसी का एलान

1453
21 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

ई-कॉमर्स कंपनी E-Commerce Company मीशो Meesho ने अपने कर्मचारियों के लिए लीव पॉलिसी Leave Policy का एलान किया है। इस स्टार्टअप कंपनी के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर पूरे साल यानी 365 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। पॉलिसी के तहत यह छुट्टियां पेड लीव Holidays Paid Leave होंगी और कर्मचारी को हर महीने पूरी सैलरी मिलेगी। इतना ही नहीं छुट्टी के दौरान कर्मचारी को पीएफ और बीमा PF & Insurance संबंधी फायदे भी मिलेते रहेंगे। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी को 'मीकेयर' प्रोग्राम MeeCare' Program का हिस्सा बनाया है। 

इस बारे में मीशो के अधिकारियों Meesho Executives ने बताया कि नई लीव पॉलिसी के तहत गंभीर बीमारी होने पर कर्मचारी 365 दिन की पेड लीव ले सकेंगे। अगर कंपनी का कोई कर्मचारी या उसका कोई करीबी गंभीर रूप से बीमार होता जाता है, तो वह इस पॉलिसी का फायदा उठा सकता है।

इसके अलावा कर्मचारी पढ़ाई या निजी काम के लिए भी छुट्टी ले सकता है। कंपनी ने बताया अगर कर्मचारी खुद बीमार होता है तो उसे साल भर की छुट्टी के दौरान पूरी सैलरी Full Salary मिलेगी।  वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो तीन महीने के लिए 25 फीसदी सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

आपको बता दें कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के हित के लिए कई बदलाव किए हैं। लंबी छुट्टी से लौटने वाले कर्मचारियों को अपने पद को लेकर भी घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी के चीफ एचआर आशीष कुमार सिंह Chief HR Ashish Kumar Singh ने कहा है की जब कर्मचारी छुट्टी से वापस आएंगे तो उन्हें पुराने पद पर बहाल कर दिया जाएगा।

Podcast

TWN Opinion