मास्टरकार्ड Mastercard ने पुणे में एक नए टेक हब की घोषणा की है, जो भारत में कंपनी के विकास में सहायता करेगा और ग्लोबल स्केल पर इसकी टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लगभग पाँच लाख वर्ग मीटर में फैला पुणे का परिसर मास्टरकार्ड के ग्लोबल टेक हब इकोसिस्टम का लेटेस्ट एडिशन है, जो अर्लिंग्टन, डबलिन, न्यूयॉर्क, पुणे, सेंट लुइस, सिडनी और वैंकूवर सहित सात स्थानों पर फैला हुआ है।
पुणे के यरवदा में ब्लूग्रास बिजनेस पार्क में स्थित टेक हब में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से लेकर फाइनेंस, डेटा आर्किटेक्चर से लेकर साइबर सिक्योरिटी और उससे भी आगे तक की विविध पृष्ठभूमि और विषयों से 6,000 से अधिक टेक्नोलॉजिस्ट, इंजीनियर और एक्सपर्ट्स काम करेंगे, जिससे यह दुनिया भर में किसी एक शहर में मास्टरकार्ड का सबसे बड़ा वर्कफोर्स बन जाएगा। नया पुणे टेक हब भारत में मास्टरकार्ड की बढ़ती उपस्थिति को बढ़ाता है, जो गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और वडोदरा में कार्यालयों तक फैला हुआ है।
2014 में मास्टरकार्ड ने पुणे में अपना पहला इंडिया टेक हब स्थापित किया, जिसकी शुरुआत एक छोटे से वर्कफोर्स से हुई थी, जो पिछले एक दशक में कई गुना बढ़ गया है। आज पुणे टेक हब पेमेंट सेफ्टी, साइबर सिक्योरिटी, धोखाधड़ी का पता लगाने और डिजिटल आइडेंटिटी में मास्टरकार्ड के महत्वपूर्ण ग्लोबल ऑपरेशन का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कंपनी ने कहा कि मास्टरकार्ड के नए कैंपस का शुभारंभ सरकार के "विकसित भारत" विजन के अंतर्गत कई लक्ष्यों का समर्थन करेगा, जिसका उद्देश्य 2047 तक भारत को पूरी तरह से विकसित, तकनीकी रूप से एडवांस्ड इकॉनमी में बदलना है, देश की स्वतंत्रता की 100th एनिवर्सरी। पहले से ही पुणे के कर्मचारी भारत के डोमेस्टिक मार्केट के लिए टेक्नोलॉजिकल सोलूशन्स देने के तरीके का समर्थन कर रहे हैं। प्रमुख पहलों में फाइनेंसियल इंक्लूजन प्लेटफ़ॉर्म कम्युनिटी पास भारत में पेमेंट पासकी सर्विस का ग्लोबल पायलट लॉन्च शामिल है, जो सिक्योर ऑनलाइन चेकआउट के लिए बायोमेट्रिक्स और टोकनाइजेशन को इंटीग्रेट करता है, और एक ऑथराइज्ड Authentication Service Agency के रूप में इसकी भूमिका, बैंकिंग और सरकारी पार्टनर्स को आधार-बेस्ड सर्विस और लाभ प्रदान करने में सक्षम बनाता है।
मास्टरकार्ड के प्रेजिडेंट एड मैकलॉघलिन Ed McLaughlin President Mastercard ने कहा "हम पुणे में अपने नए टेक हब के द्वार खोलकर रोमांचित हैं, जो मास्टरकार्ड की ग्लोबल टेक्नोलॉजी स्ट्रेटेजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दुनिया भर में हमारे टेक्नोलॉजी ऑपरेशन्स के लिए प्रमुख नोड्स में से एक के रूप में नया पुणे टेक हब दुनिया भर के अन्य हब के साथ मिलकर क्रांतिकारी टेक्नोलॉजीज का निर्माण करेगा जो हमारी दुनिया को आकार देंगे, अर्थव्यवस्थाओं को शक्ति प्रदान करेंगे ताकि एवरीडे की जिंदगी को आसान बनाया जा सके। यह भारत को सशक्त बनाने, अपनी डिजिटल महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और देश में अपार प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए मास्टरकार्ड की स्थायी कमिटमेंट का प्रमाण भी है।"
मास्टरकार्ड के साउथ एशिया के डिवीज़न प्रेजिडेंट गौतम अग्रवाल ने कहा "भारत मास्टरकार्ड के लिए एक स्ट्रेटेजिक स्थान बना हुआ है, जहाँ हम उन टेक्नोलॉजीज में निवेश करने के लिए गहराई से कमिटेड हैं, जो पूरे महाद्वीप में डिजिटल इकॉनमी को काम करने में मदद करती हैं। पुणे में हमारा सबसे नया टेक हब एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इस मार्केट में विकास पर मास्टरकार्ड के फोकस को दर्शाता है। ग्लोबल टेक्नोलॉजिकल सफलताओं का समर्थन करने वाली भारत में एक मजबूत टीम के साथ हम इस क्षेत्र में अपने वैल्युएबल पार्टनर्स के साथ भारत सरकार के महत्वाकांक्षी डिजिटलीकरण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम करने के लिए तत्पर हैं।"
पुणे टेक हब में मास्टरकार्ड के कर्मचारी आज दुनिया के सामने आने वाली कुछ सबसे काम्प्लेक्स टेक्नोलॉजिकल चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग करते हैं, जिससे ग्लोबल स्तर पर सिक्योर, सीमलेस और एफ्फिसिएंट पेमेंट के लिए महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर की विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। नई सुविधा का उद्देश्य मास्टरकार्ड की ग्लोबल टीमों और वाइब्रेंट इंडियन टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के बीच सहयोग को गहरा करना है।