भारतीय ऑटो बाजार में भले ही SUV का क्रेज तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन Sedan कारों की अपनी अलग पहचान आज भी कायम है। बेहतर कम्फर्ट, शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस, लोअर ग्राउंड क्लियरेंस और प्रीमियम रोड प्रेजेंस की वजह से कई ग्राहक आज भी Sedan को पहली पसंद मानते हैं।
खासकर शहरों में चलने वाले और आरामदायक ड्राइव पसंद करने वाले लोग Sedan को ज्यादा पसंद करते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की सेल्स रिपोर्ट भी यही कहानी बयान करती है, जहां कई Sedan मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है।
पिछले वित्त वर्ष में देश की टॉप Sedan कारों की कुल 3,99,003 यूनिट बिक्री हुई है। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 19.3 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाता है। इससे साफ है, कि Sedan सेगमेंट की मांग पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, बल्कि सही फीचर्स, बेहतर माइलेज और मजबूत ब्रांड वैल्यू के साथ ग्राहक अब भी इस सेगमेंट की ओर आकर्षित हो रहे हैं। खास बात यह रही कि इस बार Maruti Suzuki की Dzire ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।
Maruti Suzuki Dzire ने FY26 में सबसे ज्यादा बिकने वाली Sedan बनकर शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष में इसकी कुल 2,29,130 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 38.8 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दिखाती है। यह आंकड़ा बताता है, कि ग्राहकों का भरोसा Dzire पर लगातार बढ़ रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है, जो इसे बजट और फीचर दोनों के लिहाज से शानदार विकल्प बनाती है।
नई Dzire का मॉडर्न डिजाइन इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। शार्प हेडलैंप्स, स्लीक प्रोफाइल, आकर्षक फ्रंट ग्रिल और प्रीमियम स्टाइलिंग इसे सड़क पर दमदार रोड प्रेजेंस देती है। इसका ड्यूल-टोन इंटीरियर काफी प्रीमियम फील देता है।
अंदर 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, सनरूफ, ऑटो AC और बेहद आरामदायक सीट्स दिए गए हैं। यह कार सिर्फ देखने में नहीं, बल्कि बैठने और चलाने में भी शानदार अनुभव देती है।
Dzire में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के मामले में भी यह काफी मजबूत है। इसमें ग्लोबल NCAP 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ABS और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर मिलता है।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80 bhp की पावर और 111 Nm टॉर्क देता है। CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है। पेट्रोल में 24.79 KMPL और CNG में 33.73 km/kg का माइलेज इसे और भी खास बनाता है।
Hyundai Aura इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। FY 2025-26 में इस Sedan को कुल 68,066 नए ग्राहक मिले। यह आंकड़ा सालाना स्तर पर 23.9 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है। Hyundai Aura अपनी स्टाइलिश डिजाइन, स्मूद ड्राइविंग और बेहतर फीचर्स के कारण खासकर शहरों में काफी पसंद की जाती है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और किफायती मेंटेनेंस इसे परिवारों के लिए अच्छा विकल्प बनाता है।
Volkswagen Virtus चौथे स्थान पर रही। FY26 में इसे कुल 22,959 नए ग्राहक मिले, जो 7.1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है। Virtus उन ग्राहकों के लिए है, जो Sedan में सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि प्रीमियम फील, जर्मन इंजीनियरिंग और शानदार ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। इसकी रोड प्रेजेंस और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी इसे खास बनाती है।
Skoda Slavia की बिक्री में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिर भी इसने टॉप-5 Sedan की लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखी। FY26 में इसे कुल 14,382 नए ग्राहक मिले, जो सालाना स्तर पर 7.7 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। Slavia का डिजाइन, केबिन क्वालिटी और ड्राइविंग परफॉर्मेंस इसे आज भी मजबूत विकल्प बनाते हैं, लेकिन बढ़ती SUV डिमांड का असर इसकी बिक्री पर साफ दिखा।
टॉप-5 के अलावा Tata Tigor की 12,147 यूनिट्स बिकीं। वहीं Hyundai Verna की 9,925 यूनिट्स, Honda City की 7,142 यूनिट्स और Toyota Camry की केवल 2,346 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। खासकर Camry जैसी प्रीमियम Sedan की कम बिक्री यह दिखाती है, कि लग्जरी सेगमेंट में SUV का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।
Honda Amaze बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रही। पिछले वित्त वर्ष में इसे 32,906 नए ग्राहक मिले। हालांकि इसकी बढ़ोतरी सिर्फ 0.6 प्रतिशत रही, लेकिन फिर भी Amaze ने अपनी स्थिर पकड़ बनाए रखी। Honda की भरोसेमंद इंजन क्वालिटी, स्मूद ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और शानदार कम्फर्ट इसे आज भी मजबूत खिलाड़ी बनाए हुए हैं। खासकर पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच इसकी अच्छी मांग बनी हुई है।
एक समय था, जब Sedan भारतीय बाजार की पहली पसंद हुआ करती थी। अब SUV का दौर जरूर है, लेकिन Sedan सेगमेंट खत्म नहीं हुआ है। ग्राहक अब ज्यादा समझदारी से खरीदारी कर रहे हैं। वे वही कार चुन रहे हैं, जो उन्हें आराम, माइलेज, फीचर्स और भरोसे का संतुलन दे। यही वजह है, कि Dzire जैसी गाड़ियां आज भी बाजार पर राज कर रही हैं।
अगर आप 2026 में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, और SUV की जगह Sedan पसंद करते हैं, तो आपके पास अभी भी शानदार विकल्प मौजूद हैं। Dzire बजट और माइलेज के लिए बेस्ट है, Aura शहर के लिए शानदार है, Amaze भरोसे का नाम है, Virtus प्रीमियम फील देती है और Slavia स्टाइल और परफॉर्मेंस का मजबूत कॉम्बिनेशन है। साफ है, कि Sedan सेगमेंट अभी खत्म नहीं हुआ, बल्कि सही खरीदार का इंतजार कर रहा है।