देश की दिग्गज कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक Mahindra Electric ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल Electric Cargo Vehicle लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Mahindra Zor Grand है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी रेंज है, जो सिंगल चार्ज Single Charge में दावे अनुसार, 100 km है। महिंद्रा कंपनी की फ्यूल से चलने वाले वाहनों की मार्केट में मजबूत पकड़ है और अब, ऐसा लगता है कि महिंद्रा यही दबदबा समय रहते इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल स्पेस Electric Cargo Vehicle Space में भी बनाना चाहती है। महिंद्रा जोर ग्रांड इलेक्ट्रिक कार्गो Mahindra Zor Grand Electric Cargo 50 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।
महिंद्रा ने अपने इस नए ईलेक्ट्रिक कार्गो में एक 10.24kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो 12kW क्षमता के इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा हुआ है। यह पावरट्रेन 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, और कंपनी ने दावा किया है कि यह पावर 'बेस्ट-इन-सेगमेंट' Best-in-Segment है। यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर 4 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज होने की क्षमता रखता है। कंपनी का ये भी दावा है कि यह फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक की रेंज दे सकता है।
वहीं अगर कीमत की बात करें तो Mahindra Zor Grand इलेक्ट्रिक कार्गो की भारत में कीमत 3.60 लाख रुपये (एक्स शोरूम, बेंगलुरु) से शुरु होती है। महिंद्रा का कहना है "Mahindra Logistics, Magenta EV Solutions, MoEVing, EVnow, Yelo EV, Zyngo जैसी प्रमुख लॉजिस्टिक कंपनियों Leading Logistics Companies के साथ रणनीतिक समझौते के रूप में पहले से ही Zor Grand की 14,900 से अधिक बुकिंग हो चुकी है।