Mahindra XUV 7XO जनवरी में लॉन्‍च होगी

60
09 Dec 2025
7 min read

News Synopsis

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक नया धमाका कर दिया है, कंपनी अगले साल नई कार लेकर आने वाली है, कंपनी ने आज इसका ऐलान किया है, महिंद्रा अगले साल Mahindra XUV 7XO को लॉन्च करने वाली है, कंपनी ने इस कार के लिए नया और पहला टीजर जारी किया है, ये कार Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट है, जो अगले साल मार्केट में एंट्री करेगा, ये कार अगले साल यानी 5 जनवरी 2025 को ग्लोबल स्तर पर पेश होगी।

कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को लेकर नया टीजर वीडियो जारी किया है, ये कार XUV700 के लेगेसी पर आधारित है, और ऐसा माना जा रहा है, कि इस लेगेसी को आगे लेकर जाएगी Mahindra XUV 7XO. बता दें कि कंपनी अबतक Mahindra XUV700 के तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेच चुकी है, इसका मतलब ये है, कि ये कार लोगों को काफी पसंद है।

Mahindra XUV 7XO का कैसा होगा एक्सटीरियर

> Mahindra ने हाल ही में XEV 9S लॉन्च की है, जो एक सेवन-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है।

> ये SUV XUV700 की सिल्हूट को बरकरार रखती है।

> उम्मीद है, कि आने वाली XUV 7XO भी XEV 9S से कई स्टाइलिंग संकेत उधार लेगी।

> SUV के फ्रंट में ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न लुक दिया जा सकता है।

> नया रीडिज़ाइन किया गया ग्रिल मिलने की संभावना।

> स्लीकर LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और रीप्रोफाइल्ड फ्रंट बम्पर शामिल हो सकते हैं।

> नए अलॉय व्हील डिज़ाइन देखने को मिलेंगे।

> पीछे की ओर रीवाइज्ड टेल-लैंप सिग्नेचर, जो SUV को ज्यादा डायनेमिक अपील देगा।

Mahindra XUV 7XO: इंटीरियर में क्या मिल सकता है?

> महिंद्रा XUV 7XO में कंपनी अब तक का सबसे बड़ा इंटीरियर अपग्रेड देने की तैयारी कर रही है।

> SUV में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट मिलने की उम्मीद, ठीक XEV 9S की तरह।

> ये नया सेटअप केबिन का मुख्य आकर्षण होगा।

> Harman Kardon ऑडियो सिस्टम

> ज्यादा रिच एंबियंट लाइटिंग

> ऑटो-डिमिंग IRVM

> बेहतर क्वालिटी की अपहोल्स्ट्री

> कुल मिलाकर केबिन को ज्यादा लग्जरी, मॉडर्न और टेक-फोकस्ड बनाया जाएगा।

Powertrain Options (पावरट्रेन ऑप्शन)

XUV 7XO में Mahindra के मौजूदा भरोसेमंद इंजन ही जारी रहने की उम्मीद।

दो इंजन विकल्प संभावित:

2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल

2.2-लीटर mHawk टर्बो-डीजल

दोनों इंजन के साथ मिलने की संभावना:

6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

चुनिंदा डीजल वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्प बरकरार रह सकता है।

नाम में भी रणनीति छिपी

Mahindra ने ‘XUV 7XO’ नाम का ट्रेडमार्क भी फाइल कर दिया है, यह उसी स्ट्रेटेजी की झलक है, जिसके तहत XUV300 को XUV 3XO नाम दिया गया था, इतना ही नहीं, कंपनी ने ‘XUV 1XO’ और ‘XUV 5XO’ नाम भी रजिस्टर कराए हैं, इशारा साफ है, कि आने वाले वर्षों में Mahindra की कई SUVs नए XO सीरीज के तहत आएंगी।

महिंद्रा के इस कदम से SUV मार्केट में एक नई उत्सुकता पैदा हो गई है, अब सभी की नजरें 2026 की शुरुआत पर हैं, जब XUV 7XO आखिर अपनी पहली झलक दिखाएगी।

किनसे होगा मुकाबला

महिंद्रा की ओर से XUV 7XO को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला MG Hector, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होगा।

Podcast

TWN Special