हल्की बारिश से लखनऊ को मिली गर्मी से राहत, जानिए मौसम का हाल 

274
22 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

उत्तर प्रदेश की राजधानी capital of Uttar Pradesh लखनऊ Lucknow में तेज हवा और बूदाबांदी के चलते मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से लखनऊवासियों को गर्मी के महौल से थोड़ी राहत मिली है। हल्की बारिश और ठंडी हवा के चलते मौसम सुहाना हो गया। बारिश की बूदों और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि हल्की बारिश के बाद फिर से धूप निकल गई है।

मौसम विभाग Meteorological Department ने बताया कि अगले चार से पांच दिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल मॉनसून Monsoon ने 13 जून को प्रदेश में और 24 जून को शहर में दस्तक दी थी। इससे पहले साल 2020 में प्रदेश और 15 जून को शहर तक पहुंचा था। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पूर्वांचल में अभी भी लोगों को तेज बारिश का इंतजार है।

वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली Capital Delhi से सटे गाजियाबाद और नोएडा Ghaziabad and Noida में भी रिमझिम फुहारें पड़ीं। दिन के वक्त में गरज के साथ छींटे पड़े। सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा, इस दौरान हल्की फुलकी बारिश ही हुई। मौसम विभाग की ओर से आज गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। रात 11 बजे तक बारिश का अनुमान जताया गया है। गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण रात का तापमान करीब 3 डिग्री कम रह सकता है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Podcast

TWN In-Focus