नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे - विश्व शांति और सामाजिक न्याय का प्रतीक

1167
18 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सबके लिए एक खास तरह की मिसाल बन जाते हैं। शांति के लिए प्रयास करने वाले इस तरह के लोगों की सूची बहुत छोटी है। इसमें एक खास नाम दक्षिण अफ्रीका South Africa के नेल्सन मंडेला Nelson Mandela का है। मंडेला ने जीवन भर शांति के लिए और रंगभेद के खिलाफ काम किया उनके अतुलनीय संघर्ष के लिए उनके जन्मदिन को नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे Nelson Mandela International Day के रूप  में मनाया जाता है। 18 जुलाई को मंडेला के जन्मदिवस Birthday को मंडेला दिवस भी कहा जाता है।

आपको बता दें कि यह दिन लोगों गरीबी से लड़ने के लिए, सांस्कृतिक विविधता और दुनिया भर में शांति और सुलह के प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को 67 मिनट मंडेला दिन भी कहा जाता है क्योंक मंडेला ने सामाजिक न्याय Social Justice के लए 67 सालों तक लड़ाई लड़ी थी। इस दिन लोगो को 67 मिनट तक देश के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति South Africa's first black President बने थे। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि मंडेला पहले ऐसे गैर विदेशी शख्स non-foreign person थे, जिन्हें भारत रत्न सम्मान Bharat Ratna Award दिया गया। यही नहीं, वे नोबेल शांति पुरस्कार Nobel Peace Prize से भी सम्मानित हो चुके हैं। 5 दिसंबर 2013 को 95 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद वाली सरकार की जगह एक लोकतांत्रिक बहुनस्लीय सरकार बनाने के लिए काफी लंबा संघर्ष किया। इसके साथ ही साल 2014 मे संयुक्त राष्ट्र आम सभा United Nations General Assembly ने नेल्सन मंडेला पुरस्कार Nelson Mandela Award शुरू करने की घोषणा की थी। यह हर पांच साल में एक बार दिया जाने वाला पुरस्कार है जो उन लोगों की उपलब्धियों को पहचान देने के लिए दिया जाता है। जिन्होंने अपना जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया हो।

Podcast

TWN In-Focus