धनतेरस पर सोना खरीदते हुए रखें कुछ बातों का ध्यान

828
03 Nov 2021
4 min read

News Synopsis

आज धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस का मतलब है धन और समृद्धि। हिन्दू धर्म में धनतेरस का बहुत महत्व है। इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदे जाते हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी की मांग अधिक बढ़ जाती है। अगर आप भी सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले उसकी शुद्धता के बारे में जान लें। जैसे 24-कैरेट सोने की सबसे शुद्ध गुणवत्ता है और इसलिए इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है 22 कैरेट सोना 92% शुद्ध होता है। इसके बाद सबसे जरूरी बात सोने की खरीदारी करते समय हॉलमार्क वाले आभूषण ही लें। बिना हॉलमार्क सोने की खरीदारी न करें और मेकिंग चार्जेस के साथ सोने के सटीक वजन की जाँच भी कर लें।

Podcast

TWN In-Focus