जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया JSW MG Motor India ने पूरे भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए शेल इंडिया Shell India के साथ साझेदारी की है, जहां जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के कस्टमर्स शेल के वाइड फ्यूल स्टेशन नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे।
इस साझेदारी के अनुसार शेल इंडिया पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर सीसीएस 50 किलोवाट और 60 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर लगाएगा, जिससे ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और ईवी यूजर्स के लिए लंबी दूरी की ट्रेवल को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। ये चार्जर एमजी कस्टमर्स के लिए MyMG ऐप और शेल के नेटवर्क डिस्कवरी टूल के माध्यम से सुलभ होंगे, जिससे उपयोग में आसानी और सुविधा सुनिश्चित होगी।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ ग्रोथ ऑफिसर गौरव गुप्ता Gaurav Gupta Chief Growth Officer JSW MG Motor India ने कहा “भारत के दूसरे सबसे बड़े ईवी निर्माता के रूप में हमारा लक्ष्य अपने कस्टमर्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनरशिप एक्सपीरियंस को बढ़ाना है।
शेल इंडिया के साथ हमारी साझेदारी सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति हमारी शेयर प्रतिबद्धता को उजागर करती है, और इससे देश भर में ईवी अपनाने में तेज़ी लाने में मदद मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से ईवी फास्ट चार्जिंग अधिक सुविधाजनक, सुलभ हो जाएगी और ईवी कस्टमर्स परेशानी मुक्त लंबी दूरी की ट्रेवल की योजना बना सकेंगे।”
शेल ईवी रिचार्ज स्थान रिलाएबल और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग प्रदान करते हैं, जिसमें 98%-99% चार्जर अपटाइम होता है। ये स्थान सुविधाजनक रिटेल सेल भी प्रदान करते हैं, जिसमें फ्रेश फ़ूड और बेवरेज के ऑप्शन शामिल हैं। ये सभी कारक ओवरआल कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ाने और एडेड वैल्यू और कॉन्वेनिएंस प्रदान करने में मदद करते हैं।
शेल इंडिया मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजय वर्की Sanjay Varkey Director Shell India Markets Private Limited ने कहा "शेल इंडिया कॉन्वेनिएंस, सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता देने वाले इंटीग्रेटेड सलूशन पेश करके ईवी चार्जिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे अल्ट्रा-फास्ट और रिलाएबल चार्जर्स के साथ 100% सर्टिफाइड रिन्यूएबल पावर का उपयोग करने के लिए हमारा समर्पण सुनिश्चित करता है, कि हमारे कस्टमर एक सस्टेनेबल, परेशानी मुक्त और एफ्फिसिएंट चार्जिंग एक्सपीरियंस का आनंद लें।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के साथ हमारी साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल इंटीग्रेशन और कस्टमर-केंद्रित पहलों का लाभ उठाकर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को व्यापक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है।”
JSW MG मोटर इंडिया कस्टमर्स को 6-way चार्जिंग इकोसिस्टम प्रदान करता है, जिसमें एक फ्री AC फ़ास्ट-चार्जर (ग्राहक के घर/कार्यालय में स्थापित), एक एक्सटेंडेड चार्जिंग नेटवर्क, एक प्लग-एंड-चार्ज केबल ऑनबोर्ड, सड़क के किनारे सहायता के साथ चार्ज-ऑन-द-गो और कम्युनिटी चार्जर शामिल हैं। कंपनी ने भारत भर में आवासीय और सामुदायिक क्षेत्रों में 500 दिनों में लगभग 500 चार्जर स्थापित किए हैं, और पब्लिक और होम चार्जर सहित देश भर में 15,000 से अधिक चार्जिंग टचपॉइंट का कुल नेटवर्क बनाया है।